आज का राशिफल। 02 अक्टूबर, 2022

आज का राशिफल। 02 अक्टूबर, 2022

मेष आज व्यर्थ के विवादों को हवा न दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। धर्म-कर्म को लेकर काफी सक्रिय रहने वाले हैं। भारी भोजन का सेवन करने से बचें। राजनीतिक मामलों को लेकर थोड़े सावधान रहें। प्रेमी जन की कोई बात बुरी लग सकती है। वृष आज दिनचर्या में अचानक बदलाव करने से …

मेष

आज व्यर्थ के विवादों को हवा न दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे। धर्म-कर्म को लेकर काफी सक्रिय रहने वाले हैं। भारी भोजन का सेवन करने से बचें। राजनीतिक मामलों को लेकर थोड़े सावधान रहें। प्रेमी जन की कोई बात बुरी लग सकती है।

वृष

आज दिनचर्या में अचानक बदलाव करने से बचें। व्रत और उपवास करने वाले जातक शरीर में जल की कमी न होने दें। अपने व्यवहार को संयमित रखें। नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

मिथुन

आप नई जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। उच्च अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन प्राप्त होगा। जल्दबाज़ी से बचें वरना अच्छे अवसरों का लाभ नहीं उठा पायेंगे। घर में प्रसन्नता और उल्लास का वातावरण रहेगा। विरोधी आपके समक्ष काफी कमजोर रहेंगे।

कर्क

आज परिजन आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जन को विवाह के लिए प्रपोज कर सकते हैं। वाणी के तीखेपन से आपको बचना चाहिये। जॉब में आपको बहुत अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मानसिक तनाव दूर होगा।

सिंह

आज प्रेमी जन के साथ ख़रीदारी के लिए जा सकते हैं। शाम के समय आप बच्चों के साथ खेलकूद जैसी गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। अस्वस्थता की कारण कुछ काम अधूरे छूट सकते हैं। शुगर के रोगियों को परेशानी होगी।

कन्या

आज राजनीतिक लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। कटु वचनों के प्रयोग से बचें। नजदीकी लोग आपसे दुर्व्यवहार कर सकते हैं। रक्तचाप बढ़ने की सम्भावना बन रही है। इसीलिए आज गुस्सा कम से कम करना चाहिए।

तुला

आज अविवाहित लोगों का विवाह तय होने के योग बन रहे हैं। छात्रों को शिक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपका काफी सहयोग करेगा। धैर्य और संयम बनाकर रखें।

वृश्चिक

आज सभी काम अपने बलबूते करेंगे। आपको सोच-विचार करके ही कोई कार्य करना चाहिए। आकस्मिक लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। सन्तान की उन्नति से मन हर्षित होगा।

धनु

आज दिन की शुरुआत कुछ तनावपूर्ण होगी। धीरे-धीरे परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेंगे। अपनी इच्छाओं को नियंत्रण में रखें। कार्यक्षेत्र का माहौल बेहतरीन रहेगा। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों से धन लाभ होगा।

मकर

आज विदेशों में काम कर रहे लोगों को जॉब की चिंता रहेगी। त्वचा में एलर्जी की समस्या हो सकती है। अधिकारियों की बातें आपको बुरी लग सकती हैं। मन में रचनात्मक विचार उत्पन्न होंगे। कारोबार में लक्ष्यों को लेकर दबाव रहेगा।

कुंभ

आज करियर को लेकर अस्थिरता दूर होगी। वैवाहिक संबंध काफी मधुर रहेंगे। व्यवसाय में आपको उच्च आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। सन्तान के साथ वैचारिक तनाव दूर होगा। कोर्ट-केस में विजय मिलने के योग बन रहे हैं।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। बॉस आपके स्थानान्तरण को लेकर चर्चा करेंगे। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात हो सकती है। आपको अचानक से यात्रा के लिए तैयार होना पड़ सकता है।