आज का राशिफल। 24 मई, 2022

मेष व्यस्तता के बावजूद परिवार को पर्याप्त समय देंगे। घर के सभी सदस्यों का रूख आपके प्रति सहयोगात्मक रहेगा। भावुक होने के बजाय दिमाग से काम लें। मित्रों से आपको उपयोगी सलाह प्राप्त होगी। वित्तीय प्रबंधन के कारण आपके खर्चों में कमी आएगी। वृष प्रणय संबंधों को लेकर मन में चिंता रहेगी। व्यापारिक प्रगति से …

मेष

व्यस्तता के बावजूद परिवार को पर्याप्त समय देंगे। घर के सभी सदस्यों का रूख आपके प्रति सहयोगात्मक रहेगा। भावुक होने के बजाय दिमाग से काम लें। मित्रों से आपको उपयोगी सलाह प्राप्त होगी। वित्तीय प्रबंधन के कारण आपके खर्चों में कमी आएगी।

वृष

प्रणय संबंधों को लेकर मन में चिंता रहेगी। व्यापारिक प्रगति से मन उत्साहित रहेगा। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहने वाला है। अनावाश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। बच्चों के साथ आपको चर्चा अवश्य करनी चाहिए। अविवाहित लोगों के रिश्ते की चर्चा चल सकती है।

मिथुन

जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आपकी प्रगति में आ रही बाधा दूर होगी। अप्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात हो सकती है। एक से अधिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सेवानिवृत्त लोग सत्संग आदि में काफी रुचि लेंगे। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें।

कर्क

ऑफिस में बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। शोध कार्यों में रुचि ले सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में नवीनता आयेगी। बैंकिंग और आईटी से जुड़े कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या हो सकती है। किसी के प्रति मन में गलत विचार न लायें। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें।

सिंह

नौकरीपेशा लोगों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बॉस से शाबाशी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। मन में एक साथ कई तरह के विचारों का जमावड़ा लगा रहेगा। कोई रुका हुआ सरकारी काम आज बन सकता है। व्यापार में नए परिवर्तन कर सकते हैं।

कन्या

आज आप हर बात को गहराई से समझने का प्रयास करेंगे। आपकी इच्छाशक्ति मजबूत रहेगी। संतान के करियर को लेकर चिंता रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण काम बाधित हो सकते हैं। प्रियजनों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे।

तुला

आय के नए स्रोत विकसित होंगे। अधिकारी वर्ग काम को लेकर आपके ऊपर दबाव बना सकते हैं। घर का वातावरण काफी मधुर व अनुशासित रहेगा। ऑनलाइन गेम्स में बच्चे काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर काफी भंबीर रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

वृश्चिक

मंहगी वस्तुओं को खरीदने से आपके बजट पर असर पड़ सकता है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। दूसरों के मामलों में राय देने से बचें। यदि आप जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। बोलचाल के दौरान सभ्य भाषा का प्रयोग करें।

धनु

व्यवसाय में सभी काम निर्विघ्न तरीके से पूर्ण होंगे। अपने विचारों से लोगों को आप प्रभावित कर सकते हैं। आपके आत्मबल और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जॉब में बदलाव करने के मौके मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निष्ठापूर्वक निभाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मकर

साझेदारी वाले व्यवसाय में एकाधिकार न जताएं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र लापरवाही कर सकते हैं। अत्यधिक कार्यभार के कारण तनाव का सामना करना पड़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं।

कुंभ

प्रियजनों के साथ आपके मधुर संबंध रहेंगे। रचनात्मक कार्यों से आपको प्रसिद्धि मिल सकती है। नये कारोबारी अनुबन्ध हो सकते हैं। इससे आज आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे।

मीन

आशावादी दृष्टिकोण बनाए रखें। किसी भी काम को टालने की प्रवृत्ति से बचें। अपने मन को सदैव शांत रखें। आपको अकारण भागदौड़ करनी पड़ेगी। मधुमेह के रोगियों को समय पर खानपान और दवाओं का ध्यान रखना चाहिए।