आज का राशिफल | 21 मई, 2022

मेष आज आपको दौड़धूप काफी अधिक करनी पड़ेगी। विदेश यात्रा में आ रही रुकावट दूर होगी। बिना मांगे किसी को ज्ञान न दें। दांपत्य संबंधों का तनाव दूर होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की आर्थिक मदद करनी पड़ेगी। वकीलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। वृष आज जीवनसाथी के साथ आनन्दकारी समय बितायेंगे। मन में भावनात्मक …

मेष

आज आपको दौड़धूप काफी अधिक करनी पड़ेगी। विदेश यात्रा में आ रही रुकावट दूर होगी। बिना मांगे किसी को ज्ञान न दें। दांपत्य संबंधों का तनाव दूर होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की आर्थिक मदद करनी पड़ेगी। वकीलों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

वृष

आज जीवनसाथी के साथ आनन्दकारी समय बितायेंगे। मन में भावनात्मक उथल-पुथल हो सकती है। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। सीनियर्स के साथ आपके संंबंध बहुत अच्छे रहेंगे। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

मिथुन

आज वाणी में मधुरता बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में उठापटक हो सकती है। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट संबंधित प्रोजेक्ट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। आपको अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। ससुराल पक्ष से थोड़े नाखुश हो सकते हैं।

कर्क

आज प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ आपके संपर्क मजबूत होंगे। मेहनत और लगन से आप अपना काम करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर काफी पजेसिव रहेंगे। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहने वाला है। व्यापार को लेकर नई योजना बनायेंगे।

सिंह

आज जॉब में अपनी क्षमता का भरपूर प्रदर्शन करेंगे। कारोबारी मामलों में रिस्क लेने की प्रवृत्ति के कारण आपको लाभ हो सकता है। विरोधी आपके प्रति ईर्ष्या का भाव रख सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी रखें।

कन्या

आज प्रेम संबंधों में एकतरफा पहल से अपमान हो सकता है। आपकी गलतियों के कारण आपके सहयोगियों को परेशानी हो सकती है। अपने विचारों को रूढ़िवादी न होने दें। पेट में संक्रमण जैसी समस्या होने की आशंका है।

तुला

आज जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आज आप पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। घर में अनुशासन बनाए रखना चाहिए। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। हल्के-फुल्के बुखार की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता को सम्मान मिलेगा। मन में रचनात्मक विचारों का सृजन होगा। कोई बड़ा कार्य होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

धनु

आज रियल स्टेट से जुड़ी बड़ी डील मिल सकती है। किसी के उकसावे में आकर बयान देने से बचें। व्यावसायिक गतिविधियां बहुत ही अच्छी रहने वाली हैं। संतान को नीति और सत्कर्मों की प्रेरणा देंगे। घर में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।

मकर

आज सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। परिवार में आपका दबदबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े कारोबार में तेजी आयेगी। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित रहेगी।

कुंभ

आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। आपकी कोई कमी लोगों के सामने बाहर आ सकती है। पड़ोसियों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद होने की आशंका है। अपने धन का दुरुपयोग न करें।

मीन

आज पुराने मित्रों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। ऑफिस में टीमवर्क की भावना के कारण आपके कार्य अच्छी तरह से हो जायेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थितियां शानदार रहने वाली हैं।