आज का राशिफल।15 मई, 2022

आज का राशिफल।15 मई, 2022

मेष आज व्यापार में आपको उत्तम लाभ होगा। परिवार के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। आपकी स्मरणशक्ति काफी प्रखर रहेगी। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। व्यर्थ के कार्यों से आपको बचना चाहिये। वृष आज लोग आपका मज़ाक उड़ाने की कोशिश करेंगे। चैरिटी से जुड़े कार्यों में भाग ले सकते हैं। आप …

मेष

आज व्यापार में आपको उत्तम लाभ होगा। परिवार के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। आपकी स्मरणशक्ति काफी प्रखर रहेगी। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। व्यर्थ के कार्यों से आपको बचना चाहिये।

वृष

आज लोग आपका मज़ाक उड़ाने की कोशिश करेंगे। चैरिटी से जुड़े कार्यों में भाग ले सकते हैं। आप योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्य करेंगे। परिवार के लोगों का समर्थन मिल सकता है। काम की अधिकता के कारण समस्या होगी।

मिथुन

आज परिवार के लोग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। प्रियजनों की समस्याओं का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। एक साथ कई काम लेने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। दूसरों की मदद करने का प्रयास करेंगे।

कर्क

आज आत्मविश्वास में कमी के कारण काम बिगड़ सकते हैं। छोटी-छोटी बातों को ज्यादा महत्व न दें। आपको झूंठे अभिमान से बचना चाहिए। संपत्ति विवाद होने की आशंका है। इंजीनियरिंग छात्रों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहेगा।

सिंह

आज व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। छात्र नया टाइमटेबल बनाकर पढ़ाई करेंगे। नए प्रकार के अनुसंधान में आप रुचि लेंगे। आपके जीवन पर जीवनसाथी का काफी प्रभाव रहेगा। पिता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है।

कन्या

आज अटकी हुई पेमेंट आपको मिल सकती है। व्यापार में आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। लोग आपकी कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको अतिवादी प्रतिक्रिया के लिए उकसाते हों।

तुला

आज नई स्किल्स सीखने को लेकर प्रयत्नशील रहेंगे। शासन और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। दूसरों से आपको सम्मान मिलेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलने से काफी प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक

आज अपने धन का दुरुपयोग न करें। आपके मन में अजीबोगरीब विचार जन्म ले सकते हैं। यात्रा काफी कष्टकारक हो सकती है। अधिकारी वर्ग के प्रति मन में नकारात्मक विचार चलते रहेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु

आज विवाह मे आ रही बाधा दूर होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान करेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप परिवार को समय देंगे। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर रहेगी। आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।

मकर

आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होगी। नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। आपकी सोच काफी सकारात्मक रहेगी। सामाजिक मुद्दों पर खुलकर आप अपनी राय रख सकते हैं। पूरा दिन काफी अच्छा रहेगा।

कुंभ

आज कारोबार में आपको नया प्रयोग करने से बचना चाहिए। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। अपने गुस्से पर नियन्त्रण रखें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों से आपको लाभ होगा। परिजनों के यहां घूमने जा सकते हैं।

मीन

आज कड़वी जबान का प्रयोग करने से बचें। खानपान की गुणवत्ता का ध्यान रखें। कुछ गुप्त बातें खुलकर सामने आ सकती हैं। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिये व्यायाम अवश्य करें। उल्टी और दस्त जैसी परेशानी भी हो सकती है।

ताजा समाचार

मोदी सरकार को पूरे देश से मिलेगा प्रचंड जनमत, बोले सीएम योगी
Kanpur: प्रदेश में पहली बार एक कार्निया से पांच को मिलेगी रोशनी...GSVM मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में एक करोड़ से स्थापित की गईं 10 मशीनें
ओडिशा नाव त्रासदी: सात शव बरामद, एक लापता की तलाश जारी 
टिम डेविड-कीरोन पोलार्ड पर नियमों के खिलाफ सूर्यकुमार की मदद करने के लिए लगाया गया जुर्माना
Kanpur: यूपी बोर्ड ने स्कूलों को दिया वेबसाइट बनाने का आदेश; नए सत्र से माध्यमिक स्कूलों में होगा पेपरलेस काम
बरेली: आंवला से बसपा प्रत्याशी आबिद अली ने सपा के नीरज मौर्य पर लगाए आरोप, कहा- मुस्लिम वोट पर डाल रहे डाका