आज का राशिफल। 14 मई, 2022

मेष आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर वालों के साथ हंसी-मज़ाक का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक वेबसीरीज या मूवी का आनन्द ले सकते हैं। वृष आज धार्मिक चर्चाओं और अध्ययन में मन लगेगा। नया कारोबार शुरू करने में अतिशीघ्रता न करें। …

मेष

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। घर वालों के साथ हंसी-मज़ाक का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी रोमांटिक वेबसीरीज या मूवी का आनन्द ले सकते हैं।

वृष

आज धार्मिक चर्चाओं और अध्ययन में मन लगेगा। नया कारोबार शुरू करने में अतिशीघ्रता न करें। व्यापार में मनोनुकूल समझौते हो सकते हैं। बच्चों के करियर को लेकर तनाव दूर होगा। कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होगी।

मिथुन

आज विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। यदि आप पार्टटाइम जॉब ढूंढ रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। सुविधाओं पर धन खर्च करने से पहले आपको बजट पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा। गैस और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

कर्क

आज आपके मन में व्यापार को लेकर नए-नए आइडियाज़ आयेंगे। आपके रचनात्मक विचारों की काफी सराहना होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम के लिए निकलेंगे तो सफलता मिलेगी। पुराने रुके काम को लेकर चिन्ता रहेगी।

सिंह

आज आप समय का सदुपयोग करेंगे। लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। विद्वान लोगों की संगत में रहेंगे। मूल्यवान वस्तुओं के आयात-निर्यात वाले व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। आज आप लोगों से ज्यादा निजी बातें शेयर न करें।

कन्या

आज पुराने लोन के री-पेमेंट का दबाव हो सकता है। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले जल्दबाज़ी न करें। प्रेम संबंधों में मर्यादाओं का ध्यान रखें। अतिरिक्त वसा और भारी भोजन का सेवन न करें। दिन की शुरुआत में शुभ समाचार मिल सकते हैं।

तुला

आज युवा वर्ग को अपने करियर को लेकर थोड़ा गंभीर होना होगा। साझेदारों के साथ पुरानी गलतफहमियों को दूर करने के लिये उत्तम दिन है। घर के सदस्यों की आवश्यकता का ध्यान रखें। जूनियर्स की गलतियों के कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है।

वृश्चिक

आज व्यापार में शानदार परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों से भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। शाम को स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। आवश्यक कार्यों को शाम से पहले पूर्ण कर लें। आप हड़बड़ाहट में किसी गम्भीर मुद्दे पर चूक कर सकते हैं।

धनु

आज प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कर्मचारियों के सहयोग से व्यवसाय में उन्नति होगी। अपनी कार्यप्रणाली में पुनर्विचार करें और उसे और प्रभावी बनाने का प्रयास करें। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के पूर्ण हो जाने से मन सन्तुष्ट रहेगा।

मकर

आज घर के बड़ों से आप प्रेरणा ले सकते हैं। दूरदराज़ की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। मेडिकल और फार्मा क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी।

कुंभ

आज नया स्टार्टअप शुरू करने में आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। आज घर के कार्यों में आप हाथ बटायेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम सिद्ध होगा। नजदीकी लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे। बड़े भाई-बहनों का सहयोग अवश्य करें।

मीन

आज प्रशासन के लोगों से अपने संबंध खराब न करें। वकीलों को आज क्लाइंट्स के साथ थोड़ी बहस करनी पड़ सकती है। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। ऑफिस के कार्यों के कारण काफी थकावट हो सकती है।