आज का राशिफल। 11मई, 2022

आज का राशिफल। 11मई, 2022

मेष आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। बच्चों की सफलता से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। अपनी स्किल्स पर काफी ध्यान देंगे। वृष आज बिना विचार किए कोई बड़ा निर्णय न लें। मन में दुविधा की स्थिति …

मेष

आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। बच्चों की सफलता से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। अपनी स्किल्स पर काफी ध्यान देंगे।

वृष

आज बिना विचार किए कोई बड़ा निर्णय न लें। मन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में बड़ा जोखिम उठाने से आपको बचना चाहिए। उच्चाधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार खराब न करें। निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है।

मिथुन

आज विवाहोत्सुक युवतियों का विवाह तय हो सकता है। पैतृक व्यवसाय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यकलापों में आप भाग ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों में बड़ा रूझान बढ़ेगा। थोड़ी सी सावधानी के कारण आपके बिगड़ते संबंध सुधर सकते हैं।

कर्क

आज कुटुम्ब में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं। अपनी सोच को सदैव सकारात्मक रखें। नए कार्यों की रूपरेखा बना सकते हैं। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन

आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वैवाहिक जीवन में रोमांस का आनन्द लेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या साझेदारी का अवसर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या

आज घर में माता-पिता के व्यवहार से आपका मन खिन्न हो सकता है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपका मन आज काम में नहीं लगेगा। महिलाओं को यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। विदेश यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

तुला

आज प्रेमी जन के साथ घूमने जाने की योजना बनाएंगे। कारोबार को लेकर महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है।

वृश्चिक

आज कठिन काम भी आसानी से पूरा कर लेंगे। पड़ोसियों के साथ आपको अच्छा व्यवहार रखना चाहिए। व्यापार में अपेक्षा के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। घर में उत्सव का माहौल रहेगा।

धनु

आज कमीशन संबंधी व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। युवाओं को तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आपका मन काफी शान्त रहेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ आप काम करेंगे। आपके व्यक्तित्व और विचारशैली में परिवर्तन आयेगा।

मकर

आज उधार लेन-देन बिल्कुल न करें। बच्चों की गतिविधियों और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। किन्तु वे आपकी बातों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेंगे। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं।

कुंभ

आज विरोधी आपके सामने मित्रता का प्रस्ताव रख सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बहुत ही अच्छा है। बच्चों को कोई खास उपलब्धि मिल सकती है। साझेदारी वाले कार्य आप शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण मधुर रहेगा।

मीन

आज अपनी जिद पर अड़े न रहें। इससे लोग आपसे दूरी बनाकर रख सकते हैं। अपने सहकर्मियों की गलत आदतों पर नजर बनाएं रखें। नए व्यवसाय को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे। किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेंगे।