आज का राशिफल। 27 जून, 2022

आज का राशिफल। 27 जून, 2022

मेष आज व्यवसाय में आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपकी विनम्रता की लोग प्रशंसा करेंगे। सुख-सुविधाओं में आप धन खर्च कर सकते हैं। थकान की वजह से थोड़ा निराश होंगे। वृष आज व्यावसायिक रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी। अपनी योजनाओं को हमेशा सीक्रेट रखें। घर में …

मेष

आज व्यवसाय में आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपकी विनम्रता की लोग प्रशंसा करेंगे। सुख-सुविधाओं में आप धन खर्च कर सकते हैं। थकान की वजह से थोड़ा निराश होंगे।

वृष

आज व्यावसायिक रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी। अपनी योजनाओं को हमेशा सीक्रेट रखें। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। लंबित कार्यों को समय पर पूर्ण कर लेंगे।

मिथुन

आज दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। व्यापार में विशेष धन लाभ नहीं मिलेगा। जीवनसाथी की बातें आपको चुभ सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में बाधा आ सकती है।

कर्क

आज आपके व्यवहार से सब लोग प्रसन्न रहेंगे। फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बुद्धिमान लोग आपसे जुड़ने व चर्चा करना पसंद करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। दोस्तों के साथ मनोरञ्जक समय व्यतीत करेंगे।

सिंह

आज आप घर के कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार के लोग आपके लिए कुछ निर्णय ले सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। अपनी योग्यता के बलबूते कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि प्राप्त करेंगे। अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र में आपको दूसरे लोगों पर बहुत भरोसा नहीं करना चाहिए। धार्मिक गतिविधियों में आप रुचि लेंगे। पिकनिक के लिए जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। युवा जातक अपने प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं।

तुला

आज बेवजह की यात्रा करने से आपको बचना चाहिये। इन्टरनेट पर आप काफी समय खर्च करेंगे। आपका फोकस महत्वपूर्ण कार्यों से हट सकता है। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। गैस और अपच की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक

आज वैवाहिक जीवन रोमांस से भरपूर रहने वाला है। संपत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ हो सकता है। सिनेमाघर और होटल व्यवसायियों की आय बढ़ सकती है। काफी दिनों से मेहनत के कारण जो थकान थी वो आज दूर होगी।

धनु

आज आपको मेहनत का सुखद परिणाम मिलेगा। विदेश में शिक्षा लेने वाले लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। यदि आप साझेदारी में काम करना चाहते हैं तो आज का समय बहुत उत्तम है। व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा हो सकती है।

मकर

आज राजनीति से जुड़े लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर से जुड़ा हुआ सुनहरा मौका मिलेगा। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी। सहयोगियों की सलाह पर ध्यान दें।

कुंभ

आज अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ नोक-झोंक होने की संभावना है। पुराने धन की प्राप्ति हो सकती है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने की आशंका है।

मीन

आज आपको कोई अच्छा आइडिया मिल सकता है जो आपको कार्यक्षेत्र में काफी मदद करेगा। कार्यों में आ रही बाधायें दूर होंगी। नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। बेरोजगार लोगों की जॉब की समस्या दूर होगी।