आज का राशिफल। 25 जून, 2022

आज का राशिफल। 25 जून, 2022

मेष आज आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। नए व्यवसाय के लिए इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। घर वालों से किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद होगा। फाइनेंस से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिलेंगे। जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ायेगा। वृष आज परिवार के लोगों को आपकी चिन्ता रहेगी। बेमन से कोई काम न करें। आपको …

मेष

आज आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। नए व्यवसाय के लिए इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। घर वालों से किसी बात को लेकर वैचारिक मतभेद होगा। फाइनेंस से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिलेंगे। जीवनसाथी आपके मनोबल को बढ़ायेगा।

वृष

आज परिवार के लोगों को आपकी चिन्ता रहेगी। बेमन से कोई काम न करें। आपको आडम्बर और दिखावे से बचना चाहिये। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। नकदी की कमी के कारण व्यवसाय में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन

आज नई तकनीकों का प्रयोग करने से आपको आसानी होगी। बच्चे अपनी शिक्षा को लेकर सजग रहेंगे। थोक व्यापारियों को कारोबार में शानदार लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद शुभ है। महिलाओं को आज उपहार मिल सकता है।

कर्क

आज पाचन में असन्तुलन के कारण एसिडिटी की समस्या हो सकती है। उधारी वापस करने के लिए दिन अच्छा है। अचानक घर में कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। सन्तान के सराहनीय कार्यों की प्रशंसा होगी।

सिंह

आज जीवनसाथी आपकी काफी देखभाल करेगा। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं जो आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से लाभकारी सिद्ध होंगे। प्रेमी जन के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक सम्बन्धों में घनिष्टता आयेगी।

कन्या

आज अजनबी लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। ज्यादा सोच-विचार में समय बर्बाद न करें। गैरकानूनी कार्यों में रुचि लेना उचित नहीं है। जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। व्यापारिक साझेदारों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं।

तुला

आज साधु-सन्तों से आज मुलाक़ात हो सकती है। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें। आज मनोरञ्जन को पर्याप्त समय देंगे। आपका आत्मविश्वास बेहतरीन रहने वाला है। आज गुस्से में आकर प्रतिक्रिया देने से आपको बचना चाहिए।

वृश्चिक

आज व्यापार के नए ऑफर मिल सकते हैं। योजनाओं को क्रियान्वित कर पाने में सफल रहेंगे। गूढ़ विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। आज आप आराम के मूड में रहेंगे। सम्पत्ति की डील से आपको लाभ मिल सकता है। परिवार में सुकून का माहौल रहेगा।

धनु

आज सरकारी कार्य निर्बाध तरीके से पूर्ण हो जायेंगे। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ मिल सकता है। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। घर के लिए नई वस्तुओं की शॉपिंग कर सकते हैं। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। छात्र पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

मकर

आज दाम्पत्य संबंधों में तनाव रहेगा। कार्यभार की अधिकता के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। योग्यता और दूरदृष्टि के कारण लाभ मिलेगा। स्वार्थ भाव के कारण आप मित्रों का भरोसा खो सकते हैं।

कुंभ

आज युवा जातक प्रेम विवाह को लेकर अपने परिवार में चर्चा कर सकते हैं। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबारियों की आय में अचानक वृद्धि हो सकती है। विदेशी कम्पनियों से आपको जॉब के ऑफर मिल सकते हैं।

मीन

आज माता-पिता के साथ अनबन हो सकती है। खानपान की गुणवत्ता का ध्यान रखें। अनियमित खानपान के कारण गैस की समस्या हो सकती है। नए उत्पाद और सेवाओं में धन खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी प्रगति करेंगे।

ताजा समाचार

प्रयागराज: हाउस टैक्स वसूलने पहुंचे अधिकारी, तो व्यापारी ने छत से कूदने की दी धमकी
'जब कानून अपना काम शुरू करता है, तो कुछ लोग सड़कों पर उतर आते हैं', उपराष्ट्रपति धनखड़ का विपक्ष पर निशाना
Mukhtar Ansari Death: मुख्तार की मौत के बाद शुरू हुई वोट बैंक की राजनीति, सपा, बसपा और कांग्रेस मुसलमानों को साधने में जुटी, हिंदू वोट सहेज रही भाजपा
Kanpur Dehat Crime: पति कमरे में सो रहा था; पत्नी घर में ये कांड करके कागजात समेत हुई फरार...पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीलीभीत: यात्रियों के लिए खुशखबरी, एक अप्रैल से चलेगी कासगंज-टनकपुर मेला स्पेशल ट्रेन
उत्तर प्रदेश धर्मांतरण अधिनियम वैवाहिक प्रकृति वाले सभी रिश्तों के लिए आवश्यक: हाईकोर्ट