आज का राशिफल। 24 जून, 2022

आज का राशिफल। 24 जून, 2022

मेष आज आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों की जरूरतों का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों का आसानी से निर्वहन कर पायेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से आपको सफलता मिलेगी। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग करेंगे। वृष आज लोग स्वार्थ की भावना से आपको धोखा दे सकते हैं। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत …

मेष

आज आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों की जरूरतों का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों का आसानी से निर्वहन कर पायेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से आपको सफलता मिलेगी। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग करेंगे।

वृष

आज लोग स्वार्थ की भावना से आपको धोखा दे सकते हैं। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का सन्तोषजनक परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। यदि तुरन्त लाभ की आशा करेंगे तो निराश होना पड़ सकता है। कानूनी विवादों में उलझने की आशंका है।

मिथुन

आज संतान के सहयोग से लाभ मिलेगा। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे। नए व्यावसायिक अनुबन्धों से आपको लाभ होगा। परिजन आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। मीडिया और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

कर्क

आज आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। शोध कार्यों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आत्मनिरीक्षण के लिए दिन उत्तम है। घर के सदस्यों के बीच वैचारिक सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।

सिंह

आज बिना मांगे किसी को सलाह न दें। इसके साथ ही किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करने से बचें। बॉस आपको चुभने वाली बातें कह सकते हैं। लेकिन आपको फिर भी बहस नहीं करनी चाहिए। आप अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव ला सकते हैं।

कन्या

आज किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। पति-पत्नी के बीच अहम् को लेकर टकराव हो सकता है। तनाव का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी रखें।

तुला

आज विपरीत परिस्थितियों का सामना मजबूती से करेंगे। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। रुका हुआ सरकारी काम आज हल हो सकता है। पारिवारिक मामलों को शान्तिपूर्ण तरीके से निपटा लें। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

आज अधिकारियों के विभाग में परिवर्तन हो सकता है। अनैतिक कार्यों में से आपको दूर रहना चाहिये। उच्चाधिकारियों के साथ आपके संंबंध मधुर रहेंगे। तनाव की वजह से शरीर में शिथिलता रहेगी। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिल सकती है।

धनु

आज शान्त मन से समस्याओं का समाधान खोजें। दांपत्य जीवन में परस्पर सम्मान की भावना कम हो सकती है। अपनी बातों को जीवनसाथी पर न थोपें। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको उत्तम सफलता मिलेगी। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी सतर्क रहेंगे।

मकर

आज नए कोर्स में आप प्रवेश ले सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। सहयोगी आपके काम में टोंका-टांकी कर सकते हैं। घर में धार्मिक गतिविधियां हो सकती हैं। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है।

कुंभ

आज मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। तकनीकी से जुड़े कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। घर में बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। उलझनों के बावजूद सभी काम समय पर ही पूर्ण होंगे।

मीन

आज ऑफिस में सहकर्मियों का दबाव झेलना पड़ सकता है। अपनी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पायेंगे। छोटी सी गलती का परिणाम ज्यादा नकारात्मक हो सकता है। पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।