आज का राशिफल। 03 अगस्त, 2022

आज का राशिफल। 03 अगस्त, 2022

मेष आज व्यावसायिक निवेश से आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। इंटरव्यू में आपको उत्तम सफलता मिलेगी। रुका हुआ सरकारी काम शुरू होने के योग बन रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें। वृष आज कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। यदि यात्रा के लिए …

मेष

आज व्यावसायिक निवेश से आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। इंटरव्यू में आपको उत्तम सफलता मिलेगी। रुका हुआ सरकारी काम शुरू होने के योग बन रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करें।

वृष

आज कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। यदि यात्रा के लिए जा रहे हैं तो सावधानी रखें। जल्दबाज़ी में कोई कार्य न करें। मन में विचारों की भरमार रहेगी। बुरी संगत से आपको दूर रहना चाहिये। बड़े अधिकारियों के साथ आपके संबंध काफी मधुर रहेंगे।

मिथुन

आज शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड से आपको धन लाभ मिलेगा। बिजनेस पार्टनर्स के साथ मनमुटाव हो सकता है। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। समय पर नया काम शुरू करने के योग बन रहे हैं।

कर्क

आज कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या होगी। अपनी गलतियों का ठीकरा किसी पर न फोड़ें। व्यवसाय में किसी बड़ी कंपनी से डील हो सकती है। प्रतिद्वन्द्वियों से सीधे भिड़ने से बचें।

सिंह

आज सन्तान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी। कोई बहुप्रतीक्षित कार्य आज शुरू हो सकता है। घरेलू कार्य में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। नयी सम्पत्ति की खरीदी करने के लिये समय उत्तम है। जीवनसाथी के साथ आप घूमने जा सकते हैं।

कन्या

आज जॉब में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी विचारधारा से सहकर्मी असहमत हो सकते हैं। सुख के साधनों पर धन खर्च करेंगे।

तुला

आज अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। दोपहर के बाद नया काम शुरू न करें। आज आपको व्यवहारिक निर्णय लेने चाहिये। ऑफिस में काम का दबाव कम होगा। अपनी उपलब्धियों पर गर्व करेंगे। जॉब में आपके अधिकार कम हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज अपनी योजनाओं को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज हो सकते हैं। हास्य-विनोद आपको संभल कर करना चाहिए। परिवार की सुख-सुविधाओं पर आप ध्यान देंगे। पारिवारिक वातावरण बेहद सुखद रहेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं।

धनु

आज आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। कारोबार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। सम्पत्ति को लेकर विवादों का निपटारा होगा। अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं। न्यायिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी।

मकर

आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। चिकित्सकों के लिए दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। फाइनेंस को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं। मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। गर्मी की वजह से एलर्जी की समस्या होगी।

कुंभ

आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े व्यवसायों में अच्छा धन लाभ होगा। एंटिक वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं। बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

मीन

आज नया ज्ञान सीखने के अवसर मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा। अपने अहंकारी स्वभाव पर नियन्त्रण करें। दूसरों की भावनाओं की कद्र करें। अपनी रुचि के अनुसार कार्य करने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन रोमांटिक रहेगा।