आज का राशिफल। 18 अगस्त, 2022

आज का राशिफल। 18 अगस्त, 2022

मेष आज व्यवसाय में काम की अधिकता के बाद भी काफी आनन्दित रहेंगे। आपके दृष्टिकोण में कुछ बदलाव उत्पन्न होगा। पुराने कर्जों को चुकाने के लिए समय बहुत अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठाएंगे। वृष आज व्यर्थ के वाद-विवादों से आपको बचना चाहिए। कुछ लोग आपकी बातों का गलत …

मेष

आज व्यवसाय में काम की अधिकता के बाद भी काफी आनन्दित रहेंगे। आपके दृष्टिकोण में कुछ बदलाव उत्पन्न होगा। पुराने कर्जों को चुकाने के लिए समय बहुत अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठाएंगे।

वृष

आज व्यर्थ के वाद-विवादों से आपको बचना चाहिए। कुछ लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। खर्च अधिक होने से आपको बचत करने में परेशानी होगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना चाहिए।

मिथुन

आज विद्यार्थियों को करियर में शानदार सफलता मिलेगी। अपने अधिकारों का प्रयोग सावधानी से करें। कोई रुका हुआ सरकारी काम शुरू हो सकता है। बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। परिवार के साथ आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

कर्क

आज घर और कार्यक्षेत्र दोनों में सन्तुलन बनाकर रखने की आवश्यकता है। नई योजनाओं को आज आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। घर के लोगों के लिए कुछ उपहार ले सकते हैं।

सिंह

आज युवा लोगों को अपनी योग्यता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। रिश्तेदारों के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा। आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

कन्या

आज पुरानी नकारात्मक बातें आपको प्रभावित कर सकती हैं। नजदीकी लोगों द्वारा धोखा मिल सकता है। निजी समस्याओं का समाधान मिलेगा। कुछ लोग आपकी उदारता का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

तुला

आज प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ आपके संपर्क मजबूत होंगे। बुद्धिमत्ता से समस्याओं का समाधान मिल जायेगा। आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों को अच्छी तरह निभाएंगे। आपके रुके हुए काम पुनः गति पकड़ लेंगे।

वृश्चिक

आज मांगलिक योजनाओं पर धन खर्च करेंगे। महिलाओं को कब्ज की समस्या हो सकती है। कारोबार में आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। बिना सोचे-समझे अपनी बात किसी से न कहें। आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

धनु

आज साहित्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपको किसी की गारंटी लेने से बचना चाहिए। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बुजुर्ग लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।

मकर

आज धन की समस्या का निवारण होगा। बच्चे पढ़ाई में काफी व्यस्त रहेंगे। निर्णय लेते समय सिर्फ दिमाग ही नहीं बल्कि दिल की भी सुनें। नई परिस्थितियों के लिये स्वयं को तैयार रखें। किसी प्राकृतिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।

कुंभ

आज जीवनसाथी आपको अच्छी सलाह दे सकते हैं इसीलिए उस पर गौर अवश्य करें। आप तनावरहित महसूस करेंगे। बेरोजगारों को आय के स्थायी स्रोत मिलने के योग बन रहे हैं। नई परियोजनाओं पर निवेश काफी लाभप्रद सिद्ध होगा।

मीन

आज लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। सन्तान को लेकर आपको उत्तम लाभ होगा। यात्रा के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिए। आज बासी भोजन का सेवन करने से बचें। पाचन की समस्या हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।