आज का राशिफल। 14 अगस्त, 2022

आज का राशिफल। 14 अगस्त, 2022

मेष आज व्यापार को गतिशील रखने के लिए बड़ा निवेश करना पड़ेगा। दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र की चिन्ता को घर के मामलों के बीच न आने दें। माइग्रेन के रोगियों को भोजन समय पर कर लेना चाहिए। मित्रों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। वृष आज नई संपत्ति की खरीदारी करेंगे। घर …

मेष

आज व्यापार को गतिशील रखने के लिए बड़ा निवेश करना पड़ेगा। दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र की चिन्ता को घर के मामलों के बीच न आने दें। माइग्रेन के रोगियों को भोजन समय पर कर लेना चाहिए। मित्रों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।

वृष

आज नई संपत्ति की खरीदारी करेंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। लोग आपसे सलाह लेना पसन्द करेंगे। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताने की कोशिश करें। आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन

आज भाई-बहन के द्वारा मंहगा उपहार प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इस मेहनत का परिणाम सार्थक ही होगा। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। प्रबन्धन संबंधी कार्यों से लाभ होगा।

कर्क

आज आप सबके साथ प्रेमपूर्वक बर्ताव करेंगे जिससे सबके चहेते बन जायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बड़े अनुबन्ध प्राप्त हो सकते हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। युवा अपने करियर को लेकर काफी सतर्क रहेंगे।

सिंह

आज रेस्टोरेन्ट और केटरिंग के व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपनी गुणवत्ता का ध्यान रखना चाहिए। जीवनसाथी से कोई बात न छिपायें। भोजन की गुणवत्ता का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में कठिनाई होगी। इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का प्रयोग सावधानी से करें।

कन्या

आज विद्यार्थी शिक्षा में शानदार परिणाम अर्जित करेंगे। तय समय पर निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। नव विवाहित दम्पति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। लवमेट से आज विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

तुला

आज पुरानी सम्पत्ति के विक्रय के अचानक योग बन रहे हैं। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। धन के लेन-देन में चूक हो सकती है। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। अधिकारी वर्ग को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चिक

आज मनोरञ्जन युक्त चर्चाओं का आनन्द उठायेंगे। घर के लोग आपका काफी सम्मान करेंगे। पति-पत्नी आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। व्यापार में आप कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। बच्चों की खुशी के लिए उनको उपहार देंगे।

धनु

आज आपको लम्बी यात्रा करने से बचना चाहिए। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दूसरों के कार्यों में अनर्गल हस्तक्षेप न करें। कोई महत्वपूर्ण कार्य स्थगित हो सकता है। अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें। वैवाहिक संबंधों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे।

मकर

अाज राजनीति से जुड़े लोगों को मीडिया में प्रसिद्धि मिल सकती है। समझदारी पूर्वक लिए गए निर्णय भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र का तनाव दूर होगा। यात्रा को लेकर अपनी योजना बदल सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

कुंभ

आज रक्तचाप के रोगियों को थोड़ी भी असहजता महसूस हो तो कृपया तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें। महिला वर्ग अपने काम को लेकर कुछ तनाव में हो सकता है। कुछ लोग आपकी खुशियों और सफलता से ईर्ष्या करेंगे। बुरी लोगों की संगत से बचें।

मीन

आज परिजनों के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के मध्य प्रेम भाव बढ़ेगा। आय के वैकल्पिक स्रोतों पर काम शुरू कर सकते हैं। महिलाओं को यात्रा आदि के दौरान कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।