आज का राशिफल। 06 अगस्त, 2022

आज का राशिफल। 06 अगस्त, 2022

मेष आज आपको विचारों पर नियन्त्रण रखना चाहिए। प्रेम संबंधों में विश्वासघात की सम्भावना है। आज आपका मन अशान्त रहेगा। आपको उचित आराम अवश्य करना चाहिए। आपकी दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी हो सकती है। वृष आज निवेश का सुखद परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। भौतिक सुखों के प्रति कामना बढ़ेगी। आज आप काफी तनावमुक्त …

मेष

आज आपको विचारों पर नियन्त्रण रखना चाहिए। प्रेम संबंधों में विश्वासघात की सम्भावना है। आज आपका मन अशान्त रहेगा। आपको उचित आराम अवश्य करना चाहिए। आपकी दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी हो सकती है।

वृष

आज निवेश का सुखद परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। भौतिक सुखों के प्रति कामना बढ़ेगी। आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काफी आसानी से आपके पक्ष में काम होते जायेंगे। घर के नवीनीकरण की योजना बनायेंगे।

मिथुन

आज आपको लोगों की पर्याप्त सहायता मिलेगी जिसके कारण महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाज़ी के कारण कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपके द्वारा बनायी गयी योजना लाभकारी सिद्ध होगी।

कर्क

आज विद्यार्थियों को शिक्षा में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। आज का दिन काफी कमजोर रहेगा। अनावश्यक खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकते हैं। अहंकार के कारण नजदीकी सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं।

सिंह

आज परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। आय के नए विकल्प ढूंढ सकते हैं। गृहणियों को रसोई में साफ-सफाई और सावधानी दोनों का ही विशेष ध्यान रखना चाहिये। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या

आज आपके निर्णय लेने की क्षमता की परीक्षा होने वाली है। राजनीति से जुड़े लोग अपने प्रतिद्वन्द्वियों पर काफी भारी पड़ने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धित कार्यों में लाभ होगा।

तुला

आज झूठ बोलने से आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अच्छा रहेगा। लेकिन बॉस के सामने आज बहस करने से बचें। बिजनेस पार्टनर्स को लेकर भी मन में संशय के भाव रहेंगे। लोन को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है।

वृश्चिक

आज व्यवसाय में आप कुछ तकनीकी फेर बदल कर सकते हैं। पेट सम्बन्धित कुछ समस्या होने की आशंका है। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो कष्ट बढ़ सकता है। वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।

धनु

आज सौम्यता और शालीनता का व्यवहार रखें। काम को लेकर अरुचि हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर घर में तनाव हो सकता है। पेट में अपच के कारण समस्या हो सकती है। दूसरों की सलाह के अनुसार कोई काम न करें।

मकर

आज समाज में लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। आप दूसरों के भले की सोचेंगे। व्यापार में वृद्धि होने की सम्भावना है। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन के साथ सुखद मुलाकात होगी।

कुंभ

आज व्यापार में बड़ी उपलब्धियां अर्जित करेंगे। नए व्यापारिक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका मन कुछ उदास रहेगा। साहसिक कार्यों को अंजाम दे सकते हैं।

मीन

आज व्यस्तता के बावजूद आप परिवार को समय अवश्य दें। थकान और तनाव की वजह से कमजोरी होगी। बुद्धि और विवेक से आपको काम करना चाहिये। क्रोध पर नियन्त्रण रखना चाहिये। विद्यार्थियों को किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है।