आज का राशिफल। 05 अगस्त, 2022

आज का राशिफल। 05 अगस्त, 2022

मेष आज कुंवारे व्यक्तियों को विवाह के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। संतान की उपलब्धि से प्रसन्न होंगे। साहस और बुद्धिमत्ता युक्त निर्णय लेने से आपको व्यवसाय में शानदार सफलता मिलेगी। वृष आज निसन्तान दम्पतियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त जॉब …

मेष

आज कुंवारे व्यक्तियों को विवाह के अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। संतान की उपलब्धि से प्रसन्न होंगे। साहस और बुद्धिमत्ता युक्त निर्णय लेने से आपको व्यवसाय में शानदार सफलता मिलेगी।

वृष

आज निसन्तान दम्पतियों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त जॉब करने की योजना बनायेंगे। आपके जीवनस्तर में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। विरोधी भी आपकी प्रतिभा का उत्साह बढ़ाएंगे।

मिथुन

आज अपनी वाणी में संयम भाव रखें। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। सम्पत्ति के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है। कारोबारी उद्देश्य से यात्रा हो सकती है।

कर्क

आज युवा जातक प्रेमी जन से प्रणय निवेदन कर सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की संभावना बन रही है। नए दोस्तों पर ज्यादा विश्वास न करें। अपने काम से काम रखें व दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें।

सिंह

आज महत्वपूर्ण वस्तुओं को संभाल कर रखें। नकदी की समस्या दूर होने की संभावना है। आईटी से जुड़े व्यवसाय में धन लाभ प्राप्त होगा। कोई गोपनीय बात बाहर आ सकती है। कुछ लोग आपकी निश्छलता का गलत फायदा उठाने का प्रयास करेंगे।

कन्या

आज आपकी कलात्मक क्षमताओं का विकास होगा। बच्चों के लिए कुछ उपहार ले सकते हैं। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। पुरानी यादें दोबारा ताजा होंगी। आपकी सलाह दूसरों के लिए हितकारी रहेगी।

तुला

आज बिना जांच-पड़ताल के निवेश करने से आर्थिक हानि हो सकती है। आपकी प्रतिभा को सम्मान मिलेगा। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान न करें। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। नए कार्यों की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक

आज स्वयं द्वारा बनाएं हुए नियमों और सिद्धान्तों की स्वतः अवहेलना न करें। रात के समय सड़क यात्रा करने से बचें। धन सम्बन्धी परेशानियों में घिरे रहेंगे। गैस और पित्त की समस्या हो सकती है।

धनु

आज कार्यक्षेत्र के विघ्नों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। प्रेम संबंधों में परस्पर समर्पण की भावना में वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। परीक्षा परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं।

मकर

आज अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए परिश्रम करेंगे। विदेश यात्रा से धन लाभ मिलेगा। पाचन तंत्र में कुछ परेशानी हो सकती है। सेल्स और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे क्लाइंट मिल सकते हैं। व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ

आज जीवनसाथी आपके ऊपर किसी कारण नाराज हो सकते हैं। व्यर्थ के प्रपंचों से आपको दूर रहना चाहिए। आपको सहकर्मियों का साथ नहीं मिलेगा। शेयर और जोखिम भरे निवेशों से थोड़ी परेशानी होगी। यात्रा के कारण थकान रहेगी।

मीन

आज सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में नए विरोधी उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में शंका की भावना न पनपने दें। गुप्त विद्याओं के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें। जिस काम में मन न लग रहा हो उसे बिल्कुल न करें।