आज का राशिफल। 04 अगस्त, 2022

आज का राशिफल। 04 अगस्त, 2022

मेष आज बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ इन्टरनेट पर मुलाक़ात हो सकती है। नए और प्रभावी संबंध बन सकते हैं। नौकरी की खोज कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। लवमेट के साथ डिनर के लिए जा सकते हैं। वृष आज आपकी सोच में सकारात्मकता रहेगी। नौकरी में बदलाव करने के …

मेष

आज बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ इन्टरनेट पर मुलाक़ात हो सकती है। नए और प्रभावी संबंध बन सकते हैं। नौकरी की खोज कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। लवमेट के साथ डिनर के लिए जा सकते हैं।

वृष

आज आपकी सोच में सकारात्मकता रहेगी। नौकरी में बदलाव करने के अवसर मिल सकते हैं। शत्रुओं के षड्यन्त्र विफल हो जायेंगे। रुका हुआ धन आपकी योजना और प्रयासों से प्राप्त हो सकता है। बच्चों की सफलता से गौरव की अनुभूति होगी।

मिथुन

आज अपने निजी जीवन को लेकर दूसरों से सलाह न लें। धार्मिक आयोजन की योजना बना सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। पुराने रोग पुनः उभर सकते हैं। बुद्धिमान जनों का सानिध्य प्राप्त होगा।

कर्क

आज टूटे हुए संबंधों को दोबारा जोड़ने के अवसर प्राप्त होंगे। संपत्ति के मामलों में धन निवेश सावधानी पूर्वक ही करें। विद्यार्थियों को करियर के अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों की चिन्ता रहेगी।

सिंह

आज धन संबंधी परेशानियों का निराकरण हो सकता है। प्रियजनों के संबंध में कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रेम संबंधों को पर्याप्त समय अवश्य दें। आप अपना हर काम बारीकी और सफाई से करेंगे।

कन्या

आज ऑफिस में टीमवर्क के कारण काम समय पर पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ी कलह की स्थिति बन सकती है। घर की महिलाओं का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

तुला

आज ग्राफिक्स और उन्नत तकनीक पर कार्यरत लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। घर में मौजमस्ती का वातावरण रहेगा। अपनी गुप्त बातों या योजनाओं को सबसे शेयर न करें वरना कुछ लोग इसका अनुचित लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपकी थोड़ी सी सावधानी बड़ी सफलता की राह खोल सकती है। बारिश में भीगने से बचें। मन में कुछ अज्ञात भय सा रहेगा। अत्यधिक सोच-विचार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मर्यादा भंग न करें।

धनु

आज आपकी निष्ठा और कार्यक्षमता लोगों के लिए प्रेरणा बनेगी। छोटे व्यापारियों के लिये दिन काफी अच्छा है। सूझबूझ से मुश्किल डील आसानी से अर्जित कर लेंगे। विरोधी आपसे दूरी बनाने का प्रयास करेंगे।

मकर

आज ऑफिस का काम समय पर पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। सौन्दर्य और रोमांस को लेकर कम उत्साह रहेगा। सहकर्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी और बच्चों के प्रति आज दिन समर्पित रहेगा। बच्चों की गलतियों को नजरअंदाज न करें।

कुंभ

आज बड़ी कम्पनी में जॉब कर रहे लोग अपनी नौकरी से असन्तुष्ट रहेंगे। आज आपको घर पर आराम करना चाहिये। दूसरों के प्रभाव में आकर अपने निर्णयों को प्रभावित न करें। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।

मीन

आज सादा और सात्विक आहार ही लें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। बॉस के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। किन्तु हर स्थिति में अपना धैर्य बनाये रखें। बिना किसी झिझक के अपना पक्ष मजबूती और विनम्रता से रखें।

ताजा समाचार

आगरा में बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा...लगाया जाम 
अयोध्या में बेतरतीब खोदाई से सकरा हुआ रीडगंज चौराहा, कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से रौंदा, मार्कस स्टॉयनिस ने जड़ा नाबाद शतक 2024: आरसीबी के खिलाफ SRH की निगाहे फिर एक बार रनों का अंबार लगाने पर, 3 बार बना चुके हैं 250 से ज्यादा रन
Delhi Liquor Policy: मनीष सिसोदिया को झटका, 7 मई तक न्यायिक हिरासत बढ़ी
पंतनगर: 27 को धूल भरी आंधी आने के आसार 
बरेली: चंद फिरकापरस्त लोग हिजाब को हमेशा बनाते रहे हैं मुद्दा- शहाबुद्दीन रजवी