आज का राशिफल | 6 दिसंबर, 2021

आज का राशिफल | 6 दिसंबर, 2021

मेष राशि धार्मिक क्रियाकलापों में आप काफी रुचि लेंगे। आपका स्वभाव लोगों के लिये प्रेरणा बनेगा। व्यापार में बड़ा रिस्क लेने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है। वृष राशि जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध कमजोर हो सकते हैं। किसी …

मेष राशि

धार्मिक क्रियाकलापों में आप काफी रुचि लेंगे। आपका स्वभाव लोगों के लिये प्रेरणा बनेगा। व्यापार में बड़ा रिस्क लेने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जॉब में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत अच्छा है।

वृष राशि

जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध कमजोर हो सकते हैं। किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। किसी रुके हुए मामले के दोबारा शुरू होने के योग बन रहे हैं। आपको सहकर्मियों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। डायबिटीज़ के रोगियों का स्वाभाव कमजोर हो सकता है।

मिथुन राशि

घर में महत्वपूर्ण व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप रोमांटिक समय का आनन्द उठायेंगे। बिजनेस में आप बड़ी उपलब्धि अर्जित कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

किसी बड़े प्रोजेक्ट में आप सहभागिता बढ़ायेंगे। घर की साज-सज्जा को लेकर आप काफी सक्रिय रहेंगे। समाज में आपका नाम बढ़ेगा। जटिल समस्याओं का व्यवहारिक समाधान ढूंढ लेंगे। सेहत का विशेष ध्यान रखें। कुछ लोग ईर्ष्यावश आपकी आलोचना करेंगे।

सिंह राशि

मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। उत्तम सम्पत्ति की प्राप्ति होगी। शिक्षा में आपका मन लगेगा। प्रिय मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा। बच्चों के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सभी काम बिना किसी रुकावट के पूर्ण होंगे।

कन्या राशि

उधार दिया हुआ धन आपको मिलने में परेशानी होगी। कारोबार में बड़ा फेरबदल करना पड़ेगा। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। मन में कई सारे विचार आने के कारण अस्थिरता का भाव रहेगा।

तुला राशि

किसी सामाजिक समारोह में जाने का प्लान बनायेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। निर्माण सम्बन्धी कार्यों में आपकी रुचि जागृत होगी। आपके पास नयी जिम्मेदारियाँ आयेंगी। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। एकाग्रचित्त होकर काम करने से सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

राजनीतिक व्यक्तियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। बेवजह कलह होने से मन अशान्त हो सकता है। सहकर्मियों के रूखे व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। दांतों के रोग परेशान कर सकते हैं।

धनु राशि

आपके व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। पैतृक व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। जॉब में मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यवसाय में बिक्री बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। आय के नवीन साधन विकसित होंगे। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा।

मकर राशि

काम में भागादौड़ी ज्यादा करनी पड़ेगी। जॉब में आपको फोकस ज्यादा करने के बाद भी परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी को अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिये। बजट का ध्यान रखते हुए ही काम करें। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होगी।

कुंभ राशि

पुरानी यादों में खोये रहेंगे। प्रेमी जन के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। आप काफी रिलेक्स मूड में रहेंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। इंजीनियरिंग छात्रों की जॉब मिल सकती है। लेखन कार्य से जुड़े लोगों की रचनात्मकता में वृद्धि होगी।

मीन राशि

कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले बुजुर्ग लोगों की राय अवश्य लें। रुके हुए अधिकतम काम गति में आ जायेंगे। अपने काम पर ध्यान केन्द्रित रखें। मित्रों की सहायता से पीछे न हटें। वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को बड़े अनुबन्ध मिल सकते हैं।