आज का राशिफल | 5 दिसंबर, 2021

आज का राशिफल | 5 दिसंबर, 2021

मेष राशि आज आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति काफी कर्तव्यनिष्ठ रहेंगे। लेकिन आपको मजबूरी में वो भी काम करने पड़ सकते है जिसमें आपकी बिल्कुल रुचि नहीं है। लड़कियों को निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है। वृष राशि आज बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने कार्यों में न होने दें। नया काम शुरू करना आज …

मेष राशि

आज आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति काफी कर्तव्यनिष्ठ रहेंगे। लेकिन आपको मजबूरी में वो भी काम करने पड़ सकते है जिसमें आपकी बिल्कुल रुचि नहीं है। लड़कियों को निम्न रक्तचाप की समस्या हो सकती है।

वृष राशि

आज बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने कार्यों में न होने दें। नया काम शुरू करना आज उचित नहीं है। कारोबार में आपका प्रदर्शन कमजोर हो सकता है। पुरानी स्वास्थ्य समस्या आपको पुनः घेर सकती है। इसलिए सावधानी बरतनी आवश्यक है।

मिथुन राशि

आज आप परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। पूरा दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा। व्यवसायियों को आज फुर्सत नहीं मिलेगी। छोटी दूरी की यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में कुछ चूक कर सकते हैं।

कर्क राशि

आज आप अपनी जॉब को लेकर थोड़े असन्तुष्ट हो सकते हैं। आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। पुराना ऋण चुकाने में सहूलियत रहेगी। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने मित्रों से विचार-विमर्श करना आपके लिए हितकर होगा।

सिंह राशि

आज आवेश में आकर किसी से अपना व्यवहार खराब न करें। प्रेमी जन पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता नुकसानदेह हो सकती है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने शौक को पूरा करने के लिए धन खर्च कर सकते हैं।

कन्या राशि

आज सरकारी कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती है। घरवालों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कुछ लोग आपसे नाराज रहेंगे। मन में अनजाना भय व्याप्त हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।

तुला राशि

आज प्रेमी जन के साथ आप घूमने जा सकते हैं। विपरीत लिंग वाले लोग आपसे काफी आकर्षित रहेंगे। अपने सम्पर्क सूत्रों का बेहतरीन उपयोग करेंगे। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वार्थी व्यवहार से आपको बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि

आज स्वास्थ्य की समस्याओं को हल्के में न लें। गृह कलह परेशानी खड़ी कर सकती है। लापरवाही के कारण महत्वपूर्ण कार्य छूट सकते हैं। हालांकि आज आप अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में लगे रहेंगे। धन की कमी महसूस होगी।

धनु राशि

आज विदेशी भूमि से धन लाभ प्राप्त होगा। आपके स्वभाव की प्रशंसा होगी। गले में दर्द और जुकाम की स्थितियां बन सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी। विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पायेंगे।

मकर राशि

आज आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित हो सकती है। पेंडिंग कार्यों को निपटाने का दबाव रहेगा। सोशल मीडिया पर आपका नाम बढ़ेगा। विदेशी कम्पनी में जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। परिजन आपकी प्रशंसा करेंगे।

कुंभ राशि

आज आप जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। उग्र स्वभाव वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। कार्यों की प्रगति से संतोष रहेगा। आय के स्तोत्र बढ़ने से प्रसन्नता रहेगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं।

मीन राशि

आज बॉस पर आंख-मूंदकर भरोसा न करें। कानूनी मामले उलझने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के दौरान कठिनाइयां आयेंगी। रिश्तेदारों की बातें आपको बुरी लग सकती हैं। बिना जांच-परख के किसी से मित्रता न करें।

ताजा समाचार

बरेली: मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा दावा.. देश की 87 प्रतिशत जनता मोदी को फिर से PM बनाने का बनाया मन
बदायूं: भाजपा विधायक के साथ फोटो वायरल, युवक बोला मैं सपा का था, हूं और रहूंगा...फेसबुक पर निकाली भड़ास
प्रतिकार यात्रा मामले में अजय राय के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्यवाही पर रोक: हाईकोर्ट
बरेली: झूठा मुकदमा लगाकर रंगदारी की मांग, पीड़ित का आरोप- जान से मारने की दी धमकी.. पुलिस भी चुप
बाराबंकी: जय हो, जय हो तुम्हारी बजरंग बली लेके शिव रूप..,धूमधाम से मनी हनुमान जयंती, खूब चढ़े लड्डू
Bareilly News: एक तीर से दो शिकार...मौलाना तौकीर रजा का इंडिया गठबंधन को समर्थन, मगर सपा को नहीं