आज का राशिफल | 4 दिसंबर, 2021

आज का राशिफल | 4 दिसंबर, 2021

मेष राशि आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। जूनियर्स के साथ आपको अपने सम्बन्ध खराब नहीं करना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में कुछ विघ्नता रहेगी। प्रियजनों का व्यवहार आपको दु:ख पहुंचा सकता है। वृष राशि आज आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय देंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा का आनन्द …

मेष राशि

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। जूनियर्स के साथ आपको अपने सम्बन्ध खराब नहीं करना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में कुछ विघ्नता रहेगी। प्रियजनों का व्यवहार आपको दु:ख पहुंचा सकता है।

वृष राशि

आज आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय देंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा का आनन्द लेंगे। रिलेशनशिप को लेकर समस्या दूर होगी। हर कार्य में परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जॉब में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि

आज विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। इसलिए आप आराम भी करने का विचार बनाएंगे। रचनात्मक अभिरुचियों में वृद्धि होगी। ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। मनचाहा काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि

आज दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। मन में अज्ञात भय परेशान कर सकता है। समय का दुरुपयोग करने के कारण बॉस आपसे नाराज होंगे। कमीशन संबंधी कार्यों से धन लाभ होगा। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा।

सिंह राशि

आज आप अपने शौक को पूरा करने में तत्पर रहेंगे। लवमेट्स के प्रति विश्वास बनाएं रखें। पीठ में जकड़न और दर्द की अनुभूति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

कन्या राशि

आज आपका जॉब में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर होंगे।

तुला राशि

आज आप घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आएगी। किसी जरूरी काम को निपटाने का दबाव रहेगा। करियर में उच्च पद प्राप्त होगा। सोच-समझकर ही गंभीर मुद्दों पर प्रतिक्रिया दें।

वृश्चिक राशि

आज परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नव विवाहित लोग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कन्फ़्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परेशानियों का हल ढूंढने में लगे रहेंगे।

धनु राशि

आज परिवार का माहौल काफी सहयोगात्मक रहेगा। आप दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। बजट का ध्यान रखकर ही कोई काम करें। रात में सोने से पहले मन शान्त रखें और भगवान का नाम लें। आज आपको बुरे सपने परेशान कर सकते हैं।

मकर राशि

आज प्रेमी जन से अपने मन के मनोभावों को व्यक्त कर सकते हैं। आप अनुशासन को काफी महत्व देंगे। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बनाए रखें। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान की उन्नति से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशि

आज पूरा दिन स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक रवैया अपनाने के कारण आपके सभी काम समय पर हो जाएंगे। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। पिता की सलाह लेना हितकर होगा।

मीन राशि

आज आप बॉस पर आंख-मूंदकर भरोसा न करें। कानूनी मामले उलझने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के दौरान कठिनाइयां आयेंगी। रिश्तेदारों की बातें आपको बुरी लग सकती हैं। बिना जांच-परख के किसी से मित्रता न करें।