आज का राशिफल | 30 नवंबर, 2021

आज का राशिफल | 30 नवंबर, 2021

मेष राशि आज भावनात्मक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। जॉब में बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। वृष राशि आज सूझबूझ के माध्यम से आप अपने काम पूरा करने का प्रयास करेंगे। प्रेमी …

मेष राशि

आज भावनात्मक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। जॉब में बड़े अधिकारियों की मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा।

वृष राशि

आज सूझबूझ के माध्यम से आप अपने काम पूरा करने का प्रयास करेंगे। प्रेमी जन से आपको उपहार मिल सकता है। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक सहमति मिल सकती है। धर्म-कर्म के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा।

मिथुन राशि

आज आप लवमेट्स के साथ आपके संबंध कमजोर हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। नकारात्मक विचार आपके काम की गुणवत्ता को प्रभावित करेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में सफलता मिलने में कठिनाई होगी।

कर्क  राशि

आज नई जमीन खरीदने का विचार बना सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपको सभी कार्यों में सफलता प्रदान करेगा। अधिकारी वर्ग के साथ मित्रता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क का लाभ मिलेगा। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

सिंह राशि

आज मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। विवाहेत्तर संबंधों से आपको बचना चाहिए। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सर्दी के कारण आपको गले में दर्द की समस्या हो सकती है। स्वार्थी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं।

कन्या राशि

आज लम्बे समय से चली आ रही कोई परेशानी दूर होगी। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों की आय में वृद्धि होगी। घर की जरूरतों के लिए ख़रीदारी कर सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाही न बरतें।

तुला राशि

आज अपने खानपान को संयमित रखें। राजनीतिक विषयों पर आपको अनावश्यक टिप्पणी करने से बचना चाहिए। मन में अनैतिक कार्यों के प्रति रुचि होगी। वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिए लाभकारी रहने वाली है।

वृश्चिक राशि

आज जीवनसाथी की सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की बेहतरीन सम्भावना है। मन में आत्मसंतुष्टि का भाव रहेगा। यात्राओं से आपको धन लाभ प्राप्त होगा।

धनु राशि

आज अटके हुए कार्यों को आप शुरू करने का प्रयास कर सकते हैं। राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में आप भाग लेंगे। मैन्यूफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय में धन लाभ मिलेगा। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

मकर राशि

आज पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर होंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखेंगे। पिता की सलाह लेने से आपको काफी लाभ मिलेगा। आय के नए स्तोत्र बन सकते हैं। टेक्सटाइल और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि

आज अपने व्यवहार को संयमित रखें। जीवनसाथी के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। छोटी सी बात को लेकर परेशानी होगी। छात्रों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। तला-भुना भोजन करने से आपको बचना चाहिए।

मीन राशि

आज ऑफिस की राजनीति में आप सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कानूनी मामलों में विजय मिलेगी। अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन जबरदस्त है। समाज में उच्च पद प्राप्त होगा।

Related Posts