आज का राशिफल | 3 दिसंबर, 2021

आज का राशिफल | 3 दिसंबर, 2021

मेष राशि आज आप दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रकृति के लोगों से सलाह न लें। अत्यधिक व्यस्तता के कारण आपको थकान की अनुभूति होगी। वृष राशि आज स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते …

मेष राशि

आज आप दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। ऑनलाइन शॉपिंग में सावधानी रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रकृति के लोगों से सलाह न लें। अत्यधिक व्यस्तता के कारण आपको थकान की अनुभूति होगी।

वृष राशि

आज स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपसे सलाह लेने की अपेक्षा रखेंगे। और आपको उन्हें सलाह देनी भी चाहिए। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है।

मिथुन राशि

आज सभी काम सतर्कता से करेंगे। घरेलू सामान की खरीदारी करने के लिए बाजार जा सकते हैं। नए कोर्स में प्रवेश लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। नया कारोबार शुरू करने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। भाग्य भरोसे रहकर कोई काम हल्के में न लें।

कर्क राशि

आज किसी सम्बन्धी को लेकर परेशानी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच मतभेद उभर सकते हैं। ऑफिस में आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। पेटदर्द की समस्या हो सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को सावधानी रखनी चाहिए।

सिंह राशि

आज आपको सम्पत्ति के मामले परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र का माहौल उत्तम बना रहेगा। क्रोध के कारण झगड़े हो सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप को लेकर सावधानी रखें। अपने मनोभावों पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि

आज व्यापार में विस्तार के लिए लोन ले सकते हैं। अपने मन को हमेशा शान्त रखें। पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन के कारण जॉब के नए अवसर मिलेंगे। एकान्त में आत्ममंथन करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। पुरानी मीठी यादें आपके मन को गुदगुदायेगी।

तुला राशि

आज आप जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आप सक्रिय रहेंगे। अपने कर्मचारियों पर ज्यादा विश्वास न करें। आपकी वाणी से लोग आकर्षित रहेंगे। किसी मित्र के साथ अनबन हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज घर के लिए कीमती सामान खरीदने का विचार बनायेंगे। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। करियर को लेकर बेहतरीन मौके मिलने के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि

आज का दिन आपको बहुत सारी सीख देगा। स्वास्थ्य की अनदेखी करना आपको परेशान कर सकता है। तेज गति से वाहन बिल्कुल न चलायें। आपकी कोई योजना निष्फल हो सकती है। पड़ोसियों से किसी छोटी बात पर कहासुनी होने की आशंका है।

मकर राशि

आज घर के सदस्य काफी प्रफुल्लित और आनन्द में रहेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करेंगे। व्यापार में बड़ी साझेदारी कर सकते हैं। घर में रिश्तेदारों और मित्रों का आगमन हो सकता है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि

आज फार्मा के व्यापार से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। ऑफिस में अधिकारियों की मदद मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयापन आएगा। मित्रों से परेशानियों के विषय में चर्चा कर सकते हैं। पेंडिंग पड़े कार्य को आप पूरा करने का प्रयास करेंगे।

मीन राशि

आज बड़ी कम्पनी से जॉब के अवसर मिल सकते हैं। दिन की शुरुआत ठीकठाक रहेगी। लेकिन शाम काफी बेहतरीन रहने वाली है। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज़ खरीद सकते हैं। आज आप साहसिक निर्णय ले सकते हैं।