आज का राशिफल | 24 नवंबर, 2021

आज का राशिफल | 24 नवंबर, 2021

मेष राशि आज व्यापार में अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचना चाहिए। उत्तम भोजन का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें शेयर करेंगे। आलस्य की वजह से काम प्रभावित हो सकते हैं। लोभ-लालच से आपको बचना चाहिए। वृष राशि आज जीवनसाथी के व्यवहार से आप आनंदित रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहने …

मेष राशि

आज व्यापार में अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचना चाहिए। उत्तम भोजन का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें शेयर करेंगे। आलस्य की वजह से काम प्रभावित हो सकते हैं। लोभ-लालच से आपको बचना चाहिए।

वृष राशि

आज जीवनसाथी के व्यवहार से आप आनंदित रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। पैतृक सम्पदा से लाभ प्राप्त होगा। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी गतिविधियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। सभी काम समय पर पूरे हो जाएंगे।

मिथुन राशि

आज थोड़े से धन लाभ के लिए कोई गलत काम न करें। आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिन्ता रहेगी। बुरे व्यवहार के लोगों से मित्रता हो सकती है। आज परिवार के सदस्यों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।

कर्क राशि

आज कारोबार में बड़ी उपलब्धियां अर्जित हो सकती हैं। परिवार में कोई मांगलिक उत्सव हो सकते हैं। सभी कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। जिसके कारण काफी दिनों से चला आ रहा तनाव समाप्त होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा।

सिंह राशि

आज गलत कार्यों की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। शेयर मार्केट और कमीशन संबंधी कार्यों में नुकसान हो सकता है। व्यापार में आपको नई डील करते समय सावधानी रखनी चाहिए। सिरदर्द और थकान जैसी स्थितियां उत्पन्न होंगी।

कन्या राशि

आज व्यापार में नए अनुबन्ध होने की सम्भावना है। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। अपने उद्देश्यों को लेकर विचलित न हों। घर की साज-सजावट का आप पूरा ध्यान रखेंगे। वैवाहिक संबंधों में प्रेम भाव बढ़ेगा।

तुला राशि

आज शंका करने की प्रवृत्ति के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़ी समस्या महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

वृश्चिक राशि

आज आप अपने कार्यों को व्यवस्थित रखें। धन के मामले को लेकर किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। बॉस आपके काम के ऊपर काफी निर्भर रहेंगे। विदेश यात्रा हो सकती है। गम्भीर और बुद्धिमान लोगों की संगत में रहना पसन्द करेंगे।

धनु राशि

आज ऑफिस में लोग आपकी आलोचना करेंगे। नया काम शुरू करने से आपको बचना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। महिला जातकों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल की कमी रहेगी।

मकर राशि

आज धन संबंधित परेशानी दूर होगी। अधूरे कार्यों को आप पूरा कर लेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था मजबूत होगी। किसी बड़ी कम्पनी से जॉब के बड़े ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को आज कुछ गिफ्ट देने का प्लान कर सकते हैं।

कुंभ राशि

आज आपकी गलतियां लोगों के सामने आ सकती हैं। झिझक के कारण आपको अपनी बातों को ठीक तरह से रख पाने में भी मुश्किल होगी। आज नया कार्य शुरू न करें। कार्यक्षेत्र में राजनीति चरम पर हो सकती है।

मीन राशि

आज ऑफिस में आप काम के साथ ही दूसरी अन्य गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। सम्पत्ति को लेकर बड़ी डील हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। बच्चों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। क्रोध व जल्दबाज़ी के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

ताजा समाचार

Unnao: आवास विकास ओवरब्रिज न बनने से लगा रहता जाम… दिल्ली सहित अन्य राज्यों के वाहन करते पश्चिमी बंगाल तक आवागमन
प्रयागराज: जिले में निराश्रित गोवंश को संरक्षण प्रदान का योगी सरकार का सौ फीसदी लक्ष्य हुआ पूरा, जनता को मिली इस समस्या से निजात!
Farrukhabad: नवनिर्मित भवत की छत से गिरकर युवक की मौत…दोस्तों ने गाड़ दिया शव, चार हिरासत में
Video गोंडा: आग लगने से ट्रैक्टर जलकर राख, युवक झुलसा
इन चीज़ों को ट्रैवलिंग के दौरान रखें साथ, यात्रा का उठा पाएंगे लुत्फ
लखनऊ: BSP MLA राजू पाल हत्याकांड मामले में CBI कोर्ट ने किया सजा का एलान, 7 दोषियों को मिली उम्रकैद