आज का राशिफल | 23 नवंबर, 2021

आज का राशिफल | 23 नवंबर, 2021

मेष राशि आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपकी मदद करेंगे। नई जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशहाल रहने वाला है। वृष राशि आज फाइनेंस की कमी दूर होगी। सहकर्मी आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाले हैं। जॉब …

मेष राशि

आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। भाग्य पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी आपकी मदद करेंगे। नई जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशहाल रहने वाला है।

वृष राशि

आज फाइनेंस की कमी दूर होगी। सहकर्मी आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाले हैं। जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। कुटुम्ब जनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में बच्चों के साथ मनोरंजन का आनन्द लेंगे। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी।

मिथुन राशि

आज अनावश्यक खर्चों को कम करने की रणनीति पर काम करना चाहिए। कार्यक्षेत्र की बाधा दूर होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होने की संभावना है। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। विरोधी आपके सामने काफी कमजोर होते प्रतीत हो रहे हैं।

कर्क राशि

आज पूरा दिन कोरी-कल्पनाओं में बर्बाद हो सकता है। काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें। परिवार में थोड़ी खींचतान हो सकती है। अपने जल्दबाज़ी वाले स्वभाव पर नियंत्रण लायें। वरना व्यवसाय में बड़ा नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि

किसी महत्वपूर्ण योजना को बनाने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। गृहकलह से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सुकून भरा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। मित्रों के साथ किसी समारोह में मुलाकात हो सकती है।

कन्या राशि

आज प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। आपको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में कठिनाई महसूस होगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में सब आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं।

तुला राशि

आज आपको नई जानकारियां मिलेंगी। बेरोजगार लोग यदि जॉब के लिए इंटरव्यू देते हैं तो उसमें सफलता मिलने की संभावना बन रही है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कई दिनों से काम का तनाव आज दूर होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन बिल्कुल भी सही नहीं है। लोग आपको सही सलाह भी नहीं दे रहे हैं। इसलिए इस समय शांत होकर परिस्थितियों का स्वतः मूल्यांकन करना चाहिए। विवाह योग्य सदस्यों को लेकर थोड़ी चिंता होगी।

धनु राशि

आज घर और कार्यक्षेत्र में खुशियों का माहौल रहने वाला है। आपकी दिनचर्या काफी संतुलित रहेगी। घर की जरूरतों के लिए आज मंहगी शॉपिंग कर सकते हैं। सन्तान को लेकर परेशानी दूर होगी। बड़े-बुजुर्ग आपका उत्साहवर्धन करेंगे।

मकर राशि

आज लोगों की आर्थिक मदद के लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। यदि आपने किसी से उधार लिया है तो उसे आज चुका दें। यदि आप मेडिकल या लॉ क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो दिन आपके लिए विशेष रूप से भाग्यशाली है।

कुंभ राशि

आज प्रेमी जन के साथ मतभेद दूर होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। विशिष्ट और रचनात्मक प्रकृति की विधाओं में आप रुचि लेंगे। बौद्धिक चर्चाओं में आपका मान बढ़ेगा। महिलाएं आज बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़ी चिंता में हो सकती हैं।

मीन राशि

आज सहकर्मियों के साथ पुराने मतभेद दोबारा उभरने की आशंका है। आप अपने काम के बजाय दूसरों पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। हालांकि इससे आपकी कार्यक्षमता पर नकारात्मक असर पड़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों को समझें और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें।