आज का राशिफल | 22 नवंबर, 2021

आज का राशिफल | 22 नवंबर, 2021

मेष राशि आज आप कई सारे कार्यों को एकसाथ करने का प्रयास करेंगे। आपको व्यवसायिक उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। जॉब में आपको बड़ा काम सौंपा जा सकता है। विद्यार्थी गम्भीर विषयों का अध्ययन करने में रुचि लेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। वृष राशि पैतृक सम्पदा प्राप्त हो सकती है। समाज में आपकी …

मेष राशि

आज आप कई सारे कार्यों को एकसाथ करने का प्रयास करेंगे। आपको व्यवसायिक उद्देश्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। जॉब में आपको बड़ा काम सौंपा जा सकता है। विद्यार्थी गम्भीर विषयों का अध्ययन करने में रुचि लेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

वृष राशि

पैतृक सम्पदा प्राप्त हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच व्यवहार खराब हो सकता है। धन की कमी के कारण कुछ काम रुक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानियाँ हो सकती है।

मिथुन राशि

सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे उसे पूरा कर के ही दम लेंगे। मनोरंजन के साधनों का आनन्द लेंगे। रिश्तेदारों के बीच आप काफी लोकप्रिय रहेंगे। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आप लोगों की मदद करने को आतुर रहेगे।

कर्क राशि

घरेलू कार्यों में आप उलझे रहेंगे। अपनी उपलब्धियों पर अहंकार न करें। भावनाओं के कारण नुकसान हो सकता है। सम्पत्ति के मामलों को लेकर सावधानी जरूरी है। मन में अज्ञात भय रहेगा। वाद-विवाद और बहसबाजी से आपको बचना चाहिये।

सिंह राशि

अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। ऑफिस में आप अपना काम समय पर पूरा कर लेंगे। सन्तान के करियर को लेकर चिन्ता दूर होगी। कारोबार में बड़ा आपको आर्थिक लाभ होगा। अपने संवादकौशल के दम पर उलझे मामलों को सुलझा लेंगे।

कन्या राशि

आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपने सिद्धांतों से समझौता न करें। व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। आप अपनी कुशल रणनीति से विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

तुला राशि

जॉब में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। रिश्तों में समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। परिवार के किसी सदस्य पर क्रोध आ सकता है। मौसम में बदलाव के कारण परेशानी होगी।

वृश्चिक राशि

घर का वातावरण नकारात्मक हो सकता है। अपने बजट का ध्यान रखते हुए ही काम करें। भाइयों के साथ मनमुटाव हो सकता है। उतावलेपन के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं। धन उधार देने से आपको बचना चाहिये। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें।

धनु राशि

आपकी आय में वृद्धि होने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जाने का प्लान करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे।

मकर राशि

ऑफिस में लापरवाही के कारण काम रुक सकते हैं। स्वयं को व्यस्त रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। धन सम्बन्धी मामलों को लेकर थोड़े परेशान होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन काम सौंपा जा सकता है। अधीनस्थ कर्मचारी आपकी काफी प्रशंसा करेंगे।

कुंभ राशि

उच्च पद पर आसीन लोगों का समर्थन मिलेगा। ऑफिस में घरेलू मामलों को लेकर तनाव हो सकता है। बेरोजगार लोगों को नौकरी की चिन्ता रहेगी। जोड़ों और टांगों में दर्द की समस्या हो सकती है। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

मीन राशि

उत्तम वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें। व्यापार में उधारी करने से बचें। मन में नए रचनात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। अपने खर्च का हिसाब रखें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है।