आज का राशिफल | 17 अक्टूबर, 2021

आज का राशिफल | 17 अक्टूबर, 2021

मेष राशि आज आपकी प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेंगी। समाज के प्रभावशाली लोगों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में आपकी आय बढ़ेगी। प्रेमी जन के साथ आप समय बिताना पसन्द करेंगे। रुके हुए काम आज करने का मन बनायेंगे। वृष राशि आज पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। जॉब में आपको …

मेष राशि

आज आपकी प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेंगी। समाज के प्रभावशाली लोगों में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार में आपकी आय बढ़ेगी। प्रेमी जन के साथ आप समय बिताना पसन्द करेंगे। रुके हुए काम आज करने का मन बनायेंगे।

वृष राशि

आज पैतृक सम्पदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। जॉब में आपको इच्छित ट्रांसफर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र का माहौल अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि

आज उच्च दार्शनिक विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी दूर होगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है।

कर्क राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। क्रोधी व्यवहार के कारण आपको परेशानी होगी। वर्तमान मौसम में बदलाव के कारण सर्दी-खांसी की समस्या होने की आशंका है। पूरी मेहनत से अपने काम में लगे रहें।

सिंह राशि

आज पार्टनरशिप को लेकर चली आ रही दुविधा समाप्त होगी। नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत ही शानदार है। दोपहर के समय शुभ समाचार मिल सकते हैं। पूरी मेहनत से आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे।

कन्या राशि

आज प्रेमी जन के साथ डेट पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से मानसिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रभावशाली लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। विरोधी आपके विरुद्ध दुष्प्रचार कर सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताने से आपका मन प्रसन्न होगा।

तुला राशि

आज अचल सम्पत्ति को लेकर विवाद शान्त हो सकते हैं। परिस्थितियां आपके लिये शानदार रहने वाली हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा।

वृश्चिक राशि

आज बच्चों के लिये शॉपिंग कर सकते हैं। शीघ्रता और भावुकता में लिये गये निर्णय आपको परेशानी में डाल सकते हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। मन में कुछ बड़ा करने की योजना होगी। अपनी कमियों में सुधार करें।

धनु राशि

आज दिन उमंग और उत्साह से भरपूर रहेगा। धन के कारण जो काम लम्बित थे वे आज दोबारा शुरू होने की सम्भावना है। परिवार के सदस्य आपसे काफी खुश रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर राशि

आज ससुराल पक्ष से आपको परेशानी होगी। आपकी पाचन क्रिया थोड़ी कमजोर हो सकती है। किसी को उधार धन देने से पहले पेपरवर्क अवश्य कर लें। आय के स्रोत में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

आज प्रियजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। थोक व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। अध्यात्म के प्रति आप काफी रुचि लेंगे।

मीन राशि

आज लोग आपके ऊपर गलत आरोप लगा सकते हैं। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। मांसपेशियों में जकड़न की समस्या हो सकती है। धैर्य बनाकर रखें और प्रयास करते रहें। क्योंकि आपके काम देरी से ही सही पर काम अवश्य होंगे।