आज का राशिफल | 15 अक्टूबर, 2021

आज का राशिफल | 15 अक्टूबर, 2021

मेष राशि आज आप शांति से अपना दिन बिताना चाहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व का भली-भांति निर्वाह करेंगे। जॉब में आपको नया काम सौंपा जा सकता है। वृष राशि आज कारोबारी यात्रा के लिए जा सकते हैं। वाद-विवाद से आपको बचना चाहिए। कई …

मेष राशि

आज आप शांति से अपना दिन बिताना चाहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व का भली-भांति निर्वाह करेंगे। जॉब में आपको नया काम सौंपा जा सकता है।

वृष राशि

आज कारोबारी यात्रा के लिए जा सकते हैं। वाद-विवाद से आपको बचना चाहिए। कई दिनों बाद प्रेमी जन से मुलाक़ात होगी। उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। बॉस के साथ संबंध मधुर होंगे। आपके विचारों को समाज में प्रमुखता मिलेगी।

मिथुन राशि

आज भूमि-सम्पत्ति संबंधित विवादों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। परिवार में थोड़ी अशांति रहेगी। किसी से आज बड़ा लेन-देन न करें। हृदय रोगियों को दवाइयों और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कर्क राशि

आज आय में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। मित्रों के साथ आनन्द का समय बिताएंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। भाई-बहनों की मदद से आपको कार्यक्षेत्र में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह राशि

आज नये संपर्क विकसित होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के लिये ख़रीदारी कर सकते हैं। बिना मतलब दूसरों के मामलों में न पड़ें। अपनी योजनाओं को फिलहाल अपने तक ही सीमित रखें। सन्तान को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

कन्या राशि

आज आपकी कार्यशैली में बेहतरीन सुधार होगा। किसी पॉलिसी में बड़ा पूंजी निवेश कर सकते हैं। मन में परोपकार की भावना जागृत होगी। यश और कीर्ति मिलने से आपके मन में अहंकार का भाव भी जागृत हो सकता है। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे।

तुला राशि

आज वैचारिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। गुप्त शत्रु आपको आपके शुभचिंतकों के प्रति भड़काने का प्रयास कर सकते हैं। फालतू के कार्यों में धन अनावश्यक बर्बाद हो सकता है। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

वृश्चिक राशि

आज काम की अधिकता के बावजूद जॉब में शानदार प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ समाचार मिलने से पूरा दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मित्रों के साथ करियर को लेकर चर्चा करेंगे।

धनु राशि

आज व्यापार की चुनौतियों का हल निकाल लेंगे। आप धन कमाने के अलग-अलग तरीकों पर विचार कर सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध बहुत ही अच्छे रहेंगे। गले में खराश जैसी समस्या हो सकती है।

मकर राशि

आज आप मनोरंजन के मूड में रहेंगे। सिद्धान्तों के बजाय व्यावहारिक तरीके से समस्याओं का समाधान करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आ रही परेशानियां दूर होंगी। उच्चाधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतरीन रहेगा।

कुंभ राशि

आज रोगियों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नकारात्मक लोग आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। मन में उथल-पुथल और द्वंद्व होता रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ थोड़े संबंध बिगड़ सकते हैं। आज ज्यादातर समय शांत रहें।

मीन राशि

आज काफी समय से लंबित कार्य अब शुरू होने के अच्छे योग हैं। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी। आपको अच्छे कार्यों के कारण पुरस्कार मिल सकता है। दांपत्य संबंध काफी रोमांटिक हो सकते हैं।