आज का राशिफल | 13 अक्टूबर, 2021

आज का राशिफल | 13 अक्टूबर, 2021

मेष राशि आज अपने टार्गेट को लेकर पूरी मेहनत से काम करेंगे। मन में किसी विषय को लेकर चल रही तनातनी दूर होगी। बेरोजगार लोगों को जॉब के इंटरव्यू के कॉल आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे। वृष राशि आज बच्चों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। आपकी रुचि के अनुसार काम …

मेष राशि

आज अपने टार्गेट को लेकर पूरी मेहनत से काम करेंगे। मन में किसी विषय को लेकर चल रही तनातनी दूर होगी। बेरोजगार लोगों को जॉब के इंटरव्यू के कॉल आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे।

वृष राशि

आज बच्चों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। आपकी रुचि के अनुसार काम नहीं होंगे। जॉब में परेशानियां आ सकती हैं। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। ऐसी बातों पर ध्यान न दें जो आपकी एकाग्रता भंग करती हों।

मिथुन राशि

आज परिजन आपके प्रति सहयोगात्मक भाव रखेंगे। कारोबार में अपेक्षित तरक्की होगी। सरकारी कार्य बड़ी आसानी से पूरे हो जायेंगे। अपनी दिनचर्या में कुछ सुधार कर सकते हैं। सम्पत्ति विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मानसिक रूप से शान्ति का अनुभव करेंगे। पुराने परिचित मित्रों से आपका मिलना हो सकता है। ऑफिस में आपके काम बहुत ही आसानी से बन जायेंगे। लेखन कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे।

सिंह राशि

आज घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। जॉब में आपको हल्की परेशानियों के बाद सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। छोटे बच्चों के साथ मनोरंजन युक्त समय बितायेंगे। राजनीतिक लोगों से मेलमिलाप बढ़ेगा।

कन्या राशि

आज लोभ के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास रहेगा। व्यवहार कुशलता के कारण आपके सभी काम प्रगति में आ जायेंगे। आज समय बर्बाद न करें। दूसरों के भरोसे अपने काम न छोड़ें।

तुला राशि

आज आपके लिये कार्यक्षेत्र में बहुत शानदार दिन रहने वाला है। आय के नये स्तोत्र बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में एच्छिक स्थानान्तरण मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

वृश्चिक राशि

आज गृहस्थ जीवन की समस्या दूर होंगी। बड़े कार्य को लेकर आप पैसे की व्यवस्था करेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करें तो ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सब आपके ही अनुरूप होता रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु राशि

आज आप ऊर्जावान होकर अपने कार्यों में लगे रहेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मौसमी बीमारियों को लेकर सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है।

मकर राशि

आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। मन अप्रसन्न रहने वाला है। मौसम में आये बदलाव को लेकर थोड़े सावधान रहें। किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर निराशा हो सकती है।

कुंभ राशि

आज लोग आपकी प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे। वाहन में आकस्मिक खराबी हो सकती है। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय में परेशानियाँ उत्पन्न होंगी। आपको अनावश्यक बातों को करने से बचना चाहिये।

मीन राशि

आज शेयर बाजार से बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपके व्यक्तित्त्व में सुधार होगा। पति-पत्नी के बीच सौहाद्रपूर्ण सम्बन्ध होंगे। जीवनसाथी को आज उपहार दे सकते हैं। आपके मन में धार्मिक भावना प्रबल होगी।