आज का राशिफल | 11 अक्टूबर, 2021

आज का राशिफल | 11 अक्टूबर, 2021

मेष राशि जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। अपनी निजी बातों को सोच-समझकर ही लोगों से शेयर करें। गूढ़ ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई की तरफ एकाग्रचित्त रहेंगे। परिजनों की सुविधाओं का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। वृष राशि यदि आपके किसी काम को लेकर संकल्प लिया है तो उसे …

मेष राशि

जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। अपनी निजी बातों को सोच-समझकर ही लोगों से शेयर करें। गूढ़ ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई की तरफ एकाग्रचित्त रहेंगे। परिजनों की सुविधाओं का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

वृष राशि

यदि आपके किसी काम को लेकर संकल्प लिया है तो उसे अवश्य पूरा करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। खर्चों में कमी आने से मन संतुष्ट रहेगा। समय पूरी तरह से आपके पक्ष में हैं।

मिथुन राशि

घर की जरूरतों का आप ध्यान रखेंगे। अपनी जॉब को लेकर थोड़े असंतुष्ट हो सकते हैं। रिश्तों को लेकर थोड़े संवेदनशील रहेंगे। जीवनसाथी आपको सराहना देगा। आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अटका हुआ धन वापस प्राप्त होगा।

कर्क राशि

कड़वी बातों का प्रयोग न करें। ऑफिस में राजनीति हो सकती है। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। खानपान में तामसिक आहार को शामिल न करें। आपको अपने काम पर बहुत ध्यान देना होगा। प्रेमी जन को कोई वादा करना उचित नहीं है।

सिंह राशि

घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में कुछ आयोजन हो सकता है। अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग आप नहीं कर पा रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों के बीच शंका के बीज न पनपने दें। आपके सुझावों से लोगों को बहुत अच्छा लाभ होगा।

कन्या राशि

विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिलेगा। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। आज सभी कार्यों में विजय प्राप्त होगी। सुख-सुविधाओं का उपभोग करेंगे। ज़िम्मेदारी वाले कार्यों को पहली प्राथमिकता में रखते हुए पूरा कर लें।

तुला राशि

कार्यक्षेत्र में आपके योगदान की प्रशंसा होगी। बॉस आपके कार्यों से काफी प्रसन्न रहेंगे। इन्टरनेट के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अकड़पन वाले व्यवहार के कारण स्वजन आपसे नाराज हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज आप सुबह से काफी प्रसन्न रहेंगे। वाद-विवाद से आपको बचना चाहिये। दोपहर के बाद आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है। आप आवश्यक कार्यों को सुबह ही कर लेना उचित होगा। अपने अधिकारों का मजबूती से उपयोग करेंगे।

धनु राशि

पुराने कर्जों को लौटाने का दबाव रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा असन्तोष उत्पन्न हो सकता है। प्रियजनों के व्यवहार से मन खिन्न होगा। शाम के समय पूजा-पाठ आदि में काफी रुचि लेंगे। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में धन लाभ होगा। सहकर्मियों के व्यवहार को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अपनी परेशानियों को जीवनसाथी से शेयर करें। प्राकृतिक दृश्यों का आनन्द उठा सकते हैं। आज आपको काम के दौरान ज़्यादातर शान्त रहना चाहिये।

कुंभ राशि

परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। परिस्थितियां पूरी तरह से आपके नियंत्रण में रहेंगी। तीर्थ यात्रा की योजना बना सकते हैं। नये प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्सुकता जागेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।

मीन राशि

व्यापार में आपको धीरे-धीरे अच्छे परिणाम मिलने शुरू हो रहे हैं। नया घर खरीदने या बनवाने का विचार मन में जागृत होगा। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्रचित्त रहेंगे। जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा।