आज का राशिफल | 11 अगस्त, 2021

आज का राशिफल | 11 अगस्त, 2021

मेष आज बड़े अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध काफी मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। मन में विचारों की भरमार रहेगी। बुरी संगत से आपको दूर रहना चाहिये। यदि यात्रा के लिये जा रहे हैं तो सावधानी रखें। जल्दबाज़ी में कोई कार्य न करें। वृष आज समय पर नया काम शुरू करने …

मेष

आज बड़े अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध काफी मधुर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। मन में विचारों की भरमार रहेगी। बुरी संगत से आपको दूर रहना चाहिये। यदि यात्रा के लिये जा रहे हैं तो सावधानी रखें। जल्दबाज़ी में कोई कार्य न करें।

वृष

आज समय पर नया काम शुरू करने के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड से आपको धन लाभ मिलेगा। बिजनेस पार्टनर्स के साथ मनमुटाव हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिष्ठा की चिंता रहेगी।

मिथुन

आज प्रतिद्वंद्वियों से सीधे भिड़ने से बचें। अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग कर पाएंगे। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। एसिडिटी और गैस की समस्या होगी। अपनी गलतियों का ठीकरा किसी पर न फोड़ें।

कर्क

आज घरेलू कार्य में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। नई संपत्ति की खरीद करेंगे। जीवनसाथी के साथ आप घूमने जा सकते हैं। आपके मृदु व्यवहार की प्रशंसा होगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सन्तान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी।

सिंह

आज सुख के साधनों पर धन खर्च करेंगे। जॉब में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोग आपसे प्रेरणा लेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी विचारधारा से सहकर्मी असहमत हो सकते हैं।

कन्या

आज जॉब में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। अपरिचित लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। दोपहर के बाद आपके रुके हुए कार्य प्रगति में बदल सकते हैं। आपको व्यावहारिक निर्णय लेने चाहिएं। ऑफिस में काम का दबाव कम होगा। अपनी उपलब्धियों पर गर्व करेंगे।

तुला

आज अपनी योजनाओं को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज हो सकते हैं। हास्य-विनोद आपको संभल कर करना चाहिये। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। कार्यक्षेत्र में बड़ी डील को लेकर सावधानी रखें। बड़ों की सलाह पर विचार करने से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक

आज कारोबार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। अविवाहित लोगों को विवाह के रिश्ते मिल सकते हैं। न्यायिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आई और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रदर्शन शानदार रहेगा।

धनु

आज मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। गर्मी की वजह से एलर्जी की समस्या होगी। दूसरों के पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप न करें। चिकित्सकों के लिये दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है।

मकर

आज बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े व्यवसायों में अच्छा धन लाभ होगा। एंटिक वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकते हैं।

कुंभ

आज अपने अहंकारी स्वभाव पर नियंत्रण करें। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पति-पत्नी के बीच नोक-झोंक होने की संभावना है। जॉब के दौरान अनमने से रहेंगे। दूसरों की भावनाओं की कद्र करें।

मीन

आज समय का भरपूर सदुपयोग करें। व्यावसायिक निवेश से आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश मिल सकता है। इंटरव्यू में आपको उत्तम सफलता मिलेगी। रुका हुआ सरकारी काम शुरू होने के योग बन रहे हैं।