आज का राशिफल | 1 दिसंबर, 2021

आज का राशिफल | 1 दिसंबर, 2021

मेष राशि आज किसी परिजन के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताएंगे। कारोबार में बड़ी डील होने की संभावना है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आपके सभी काम समय पर और निर्बाध होंगे। वृष राशि आज व्यवसाय में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नव विवाहित जोड़े पर्यटन …

मेष राशि

आज किसी परिजन के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताएंगे। कारोबार में बड़ी डील होने की संभावना है। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। आपके सभी काम समय पर और निर्बाध होंगे।

वृष राशि

आज व्यवसाय में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। नव विवाहित जोड़े पर्यटन के लिए जा सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें। जॉब कर रहे लोगों को बोनस मिल सकता है। सुबह शुभ समाचार मिल सकते हैं। साइटिका के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।

मिथुन राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। छात्रों को पढ़ाई में बड़ी सफलता मिल सकती है। महिला वर्ग अपने करियर को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। पुराने संबधों से आपको लाभ प्राप्त होगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

कर्क राशि

आज आपके घर के सदस्यों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। पैतृक सम्पदा की प्राप्ति हो सकती है। जमीन के कारोबारियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। फूड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के कारोबार में वृद्धि होगी। बच्चों के भविष्य की चिन्ता रहेगी।

सिंह राशि

आज जॉब को लेकर इंटरव्यू दे रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने लक्ष्य को लेकर आप पूरे जुनून से काम करेंगे।

कन्या राशि

आज दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। गुप्त शत्रुओं के कारण नुकसान हो सकता है। बच्चे पिता के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। अनुसन्धान और शोध कार्यों में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि

आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। दिन की शुरूआत बहुत खुशनुमा रहने वाली है। जॉब में आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपको दांपत्य संबंधों को पर्याप्त समय देना चाहिये। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि

आज जीवनसाथी के साथ संवादहीनता परेशानी का कारण बनेगी। रात को किसी बात के कारण झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने खानपान और दवाइयों का ध्यान रखें। नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा नहीं है।

धनु राशि

आज विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको काफी व्यस्त रहना पड़ेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपनी स्किल्स बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विवाह योग्य संतान का विवाह तय हो सकता है।

मकर राशि

आज जल्दबाज़ी में किए गए कार्यों का यथोचित परिणाम मिलने में परेशानी होगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच सौहार्द बढ़ेगा। परिस्थितियां आपके पक्ष की रहने वाली हैं इसलिए समय का सदुपयोग करें। आपके जनसम्पर्क का दायरा बढ़ेगा।

कुंभ राशि

आज प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। छात्रों को अपने सहपाठियों और शिक्षकों से सहायता मिलेगी।

मीन राशि

आज घरेलू समस्याओं को बाहर के लोगों से शेयर न करें। बवासीर के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की अनदेखी करना उचित नहीं है। आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। आज महत्वपूर्ण काम की शुरुआत न करें।

ताजा समाचार

मुरादाबाद : मतदान केंद्र पर कहीं पसरा सन्नाटा तो कहीं लगी रहीं लंबी कतारें, नौ बजे तक हुई 11.76 प्रतिशत वोटिंग
पीलीभीत: बकसपुर में मतदान बहिष्कार का ऐलान, दौड़े अफसर...ग्रामीण बोले- पहले समाधान फिर मतदान 
Lok Sabha Elections 2024: कड़ी सुरक्षा के बीच बहेड़ी में मतदान शुरू, वोटिंग के लिए घरों से निकले मतदाता
Lok Sabha Election 2024: मुरादाबाद में मतदान के लिए लगीं लाइनें, युवा बोले- विकास के मुद्दे पर किया वोट 
Lok Sabha Elections 2024: 102 सीटों पर मतदान जारी, वोटर्स तय करेंगे 1600 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत
Lok Sabha Election 2024 : 400 पार का संकल्प साधने को मुरादाबाद मंडल की सीटों पर जीत की चुनौती, 2019 में भाजपा का था सूपड़ा साफ