आज का राशिफल | 09 अक्टूबर, 2021

आज का राशिफल | 09 अक्टूबर, 2021

मेष राशि आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। वैवाहिक सम्बन्ध काफी अच्छे रहेंगे। बेरोजगार लोगों की नौकरी लगने के अच्छे योग बन रहे हैं। दोपहर के बाद सिरदर्द की समस्या होने की आशंका है। वृष राशि आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा। भू-सम्पत्ति को …

मेष राशि

आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। वैवाहिक सम्बन्ध काफी अच्छे रहेंगे। बेरोजगार लोगों की नौकरी लगने के अच्छे योग बन रहे हैं। दोपहर के बाद सिरदर्द की समस्या होने की आशंका है।

वृष राशि

आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा। भू-सम्पत्ति को लेकर अनुबन्ध कर सकते हैं। विदेशों में व्यापार करने लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी। नया काम आज शुरू कर सकते हैं। आपके स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे।

मिथुन राशि

आज मित्रों का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दोपहर के बाद अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। अपने कार्यों को लेकर काफी सावधान रहेंगे। रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिन्ता रहेगी।

कर्क राशि

आज मेडिकल के छात्रों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद दूर होंगे। परिवार के छोटे सदस्यों के विचारों को अवश्य ध्यान दें। प्रेमी जन को वचन दे सकते हैं।

सिंह राशि

आज आपसी सूझबूझ से विवादों का समाधान कर लें तो बेहतर होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी जागरूकता रखें। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिये। आक्रामक रवैये से आपको बचना चाहिये। सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं।

कन्या राशि

आज पूजा-पाठ में आप अत्यधिक रुचि लेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत ही शानदार रहेगा। आप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। प्रियजनों का घर में आगमन हो सकता है। हर परिस्थिति में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

तुला राशि

आज आयात-निर्यात सम्बन्धी बिजनेस से उत्तम धन लाभ होगा। काम के प्रति उत्साह भाव बढ़ेगा। यात्रा काफी मनोरंजक रहेगी। अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत रखें। आपके नेतृत्व कौशल की लोग प्रशंसा करेंगे। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने के योग बन रहे हैं। दोपहर के बाद आपकी परिस्थितियां काफी अच्छी रहने वाली हैं। मित्र-सम्बन्धी आपसे मिलने घर आ सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। जॉब में टार्गेट समय पर पूर्ण कर लेंगे।

धनु राशि

आज बच्चे गलत कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। परिवार में लोगों के बीच कलह की भावना हो सकती है। मंहगी वस्तुओं की ख़रीदारी में धन का अपव्यय हो सकता है। सर्वाइकल और गर्दन में दर्द उभरने की आशंका है। रहन-सहन में दिखावा न करें।

मकर राशि

आज कारोबार की गुणवत्ता में सुधार होगा। व्यायाम और ध्यान को अपनी जीवनशैली में अवश्य शामिल करें। अटके हुए काम को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी। उदार चित्त के कारण लोगों की मदद के लिये तत्पर रहेंगे।

कुंभ राशि

आज संकीर्ण विचारों के कारण आप लोगों के निशाने में आ सकते हैं। धन के मामले में किसी पर भी ज्यादा विश्वास न करें। यदि किसी को कर्ज दे रहे हैं तो परिजनों से विचार-विमर्श अवश्य कर लें। मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा।

मीन राशि

आज काम को लेकर दबाव धीरे-धीरे कम होगा। घर के लोगों को समय अवश्य दें। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपको अपने मन की करने को स्वतन्त्र रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ सकती हैं।