UP: हम 7-7 थे…फिर हमारा Video बन गया और पुलिस ने निकाल दी हीरोपंती

UP: हम 7-7 थे…फिर हमारा Video बन गया और पुलिस ने निकाल दी हीरोपंती

गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, ये एक स्टंटबाजी की वीडियो है, जो गाजियाबाद में विजयनगर इलाके के प्रताप विहार स्थित सम्राट चौक के नजदीक बुधवार रात का है। एक बाइक है और उस पर 7 लड़के बैठे हुए हैं। पेट्रोल की …

गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, ये एक स्टंटबाजी की वीडियो है, जो गाजियाबाद में विजयनगर इलाके के प्रताप विहार स्थित सम्राट चौक के नजदीक बुधवार रात का है।

एक बाइक है और उस पर 7 लड़के बैठे हुए हैं। पेट्रोल की टंकी से लेकर बाइक के पीछे वाली रेडलाइट के ऊपर तक ये लड़के बैठकर तेज स्पीड में चले जा रहे हैं।

ये पूरी वीडियो एक स्कूटी सवार शख्स ने बनाया है, जो उनके बराबर से गुजर रहा था। उसके वीडियो बनाने पर भी ये लड़के परेशान नहीं हुए, बल्कि हंसने और चिल्लाने लगे।

बाइक सवार युवकों द्वारा यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जब यह वायरल वीडियो गाजियाबाद यातायात पुलिस के अधिकारियों के संज्ञान में आया तो कार्रवाई शुरू की गई।

Image

गाजियाबाद यातायात पुलिस द्वारा बाइक का भारी भरकम चालान किया गया है। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली इस बाइक का यातायात के अलग-अलग नियमों के उल्लंघन करने को लेकर 24 हजार रुपए का चालान किया गया है।

ये भी पढ़ें : चट्ट देनी काट देलही नेता जी का 40 हजार का चालान, ही..ही..ही..ही.. न हंस पाए BJP के मनोज भईया