अयोध्या कैंट स्टेशन पर चला जल सेवा अभियान, बच्चों ने यात्रियों को पिलाया पानी

अयोध्या कैंट स्टेशन पर चला जल सेवा अभियान, बच्चों ने यात्रियों को पिलाया पानी

अयोध्या। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों के लिए गुरुवार को जल सेवा अभियान चलाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए चले अभियान में स्काउट गाइड, छात्र – छात्राओं और रेल कर्मियों ने यात्रियों को पानी उपलब्ध कराया। जल सेवा शिविर के माध्यम से ट्रेनों …

अयोध्या। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अयोध्या कैंट स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों के लिए गुरुवार को जल सेवा अभियान चलाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए चले अभियान में स्काउट गाइड, छात्र – छात्राओं और रेल कर्मियों ने यात्रियों को पानी उपलब्ध कराया।

जल सेवा शिविर के माध्यम से ट्रेनों के अतिरिक्त प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों और लोगों को भी पानी पिलाया गया। रेलवे के इस जलसेवा कार्य की यात्रियों के द्वारा सराहना की गयी है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इसे नियमित रूप से किया जायेगा। जल सेवा अभियान में स्कूलों के छात्र – छात्राओं के साथ स्काऊट गाईड और कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।

बताया गया है भीषण गर्मी के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए शुद्ध और ठंडे पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उत्तर रेलवे की ओर से यह अभियान गत वर्ष भी चलाया गया था।

पढ़ें-पुलिस में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन