आज का राशिफल | 19 मई, 2022

मेष आज व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों या सेवाओं की गुणवत्ता पर काफी ध्यान देना पड़ेगा। अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। लोग आपकी आदतों की आलोचना कर सकते हैं। पुराने संबंधों का लाभ आपको मिल सकता है। वृष आज अपच के कारण मुंह में छाले पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य …

मेष

आज व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों या सेवाओं की गुणवत्ता पर काफी ध्यान देना पड़ेगा। अपनी मानसिक स्थिति सकारात्मक बनाकर रखें। लोग आपकी आदतों की आलोचना कर सकते हैं। पुराने संबंधों का लाभ आपको मिल सकता है।

वृष

आज अपच के कारण मुंह में छाले पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य अपनी ज़िम्मेदारी से करें। हेल्दी डाइट का कड़ाई से पालन करें। कहीं बाहर न जाएं। आज आपको अचानक कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है।

मिथुन

आज पहले की गई मेहनत से आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक परेशानियों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ेगा। आज व्यवसाय में नए तरीके की योजना अपनानी पड़ेगी। ऑफिस में लोग आपका काफी सहयोग करेंगे। रिटेल कारोबारियों की आय बढ़ सकती है।

कर्क

आज किसी रिश्तेदार की आपको मदद करनी पड़ सकती है। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। सहकर्मियों के सहयोग से आपके काम जल्दी पूरे हो जायेंगे। जॉब के नये अवसर आपको मिल सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी की सलाह लेनी चाहिए इससे आपको लाभ मिलेगा।

सिंह

आज ऑफिस का महत्वपूर्ण काम अचानक आपको करना पड़ सकता है। सोशल मीडिया पर संवेदनशील और भ्रामक पोस्टों को लाइक व शेयर करने से बचें। घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

कन्या

आज निजी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज काम का अतिरिक्त बोझ आने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। लोग मीठा बोलकर आपसे अपने काम करवाने का प्रयास करेंगे। अपने खर्चों को सीमित और सन्तुलित रखें। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वर्चस्व की चिन्ता रहेगी।

तुला

आज स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों की जटिलता दूर होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-सन्तोष का भाव बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काफी निर्भर रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों से संबंध मजबूत होंगे।

वृिश्चक

आज अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। लघु उद्योग कर रहे लोगों को कठिनाई हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहने वाले हैं। अपने स्वार्थ के लिये गलत रास्तों का चुनाव न करें। आज कुछ निजी समस्याओं के कारण मन विचलित रह सकता है।

धनु

अाज नए मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। रियल एस्टेट व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। परिजनों के साथ मौज व मनोरंजन का आनन्द लेंगे। आज आप अपनी छोटी-छोटी गलतियों को दूर करने के लिए प्रयासरत हो सकते हैं।

मकर

आज नशे का सेवन बिल्कुल भी न करें। शेयर मार्केट में बड़ा पैसा निवेश करने से आपको बचना चाहिये। कार्यक्षेत्र में आपका अपमान हो सकता है। अपने विचारों व निर्णयों को हमेशा पहली प्राथमिकता दें। कब्ज और गैस की समस्या बढ़ सकती है।

कुंभ

आज समाज में आपका रसूख बढ़ेगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। अच्छे मित्रों के साथ से मन प्रफुल्लित रहेगा। पैतृक संपदा प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। संतान के भविष्य को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं। नई जॉब खोज रहे हैं तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

मीन

आज आप समय का बेहतरीन सदुपयोग करेंगे। इसके कारण आपके कई छूटे हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना बन रही है। लोग आपसे काफी प्रेरणा लेंगे। कमीशन और इंश्योरेंस जैसे कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। अपने शारीरिक सौन्दर्य और फिटनेस को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।