अमेरिका में क्रूज पोत पर कोविड-19 के 10 मरीज मिले

अमेरिका में क्रूज पोत पर कोविड-19 के 10 मरीज मिले

 न्यू ऑरलियन्स। नॉर्वे के एक क्रूज पोत पर सवार लोगों में से दस लोग कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार रात यह जानकारी दी। लुईसियाना के स्वास्थ्य विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘द नॉर्वेजियन ब्रेकअवे’ नाम का क्रूज पोत 28 नवंबर को न्यू ऑरलियन्स से रवाना हुआ था और …

 न्यू ऑरलियन्स। नॉर्वे के एक क्रूज पोत पर सवार लोगों में से दस लोग कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार रात यह जानकारी दी। लुईसियाना के स्वास्थ्य विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ‘द नॉर्वेजियन ब्रेकअवे’ नाम का क्रूज पोत 28 नवंबर को न्यू ऑरलियन्स से रवाना हुआ था और इसे इस सप्ताह के अंत में लौटना था।

इसने कहा कि बलिजे, होंडुरास और मेक्सिको इसके पड़ाव थे। अधिकारियों ने बताया कि पोत पर 3,200 से अधिक लोग सवार हैं। बयान में कहा गया है कि पोत पर संक्रमण के मामले सामने आए हैं और पृथक-वास नियमों का पालन किया जा रहा है। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि संक्रमित मिले लोगों की हालत कैसी है।