आज का राशिफल। 22 सितंबर, 2022

मेष आज खर्चों की अधिकता आपको बहुत परेशान करेगी। अपने शुभचिन्तकों से सलाह अवश्य लें। ससुराल पक्ष के लोगों से आपकी अनबन हो सकती है। मन में अकेलापन और उदासी का भाव रहेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। वृष आज जॉब में वेतन बढ़ने की संभावना बन रही है। आज व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में …

मेष

आज खर्चों की अधिकता आपको बहुत परेशान करेगी। अपने शुभचिन्तकों से सलाह अवश्य लें। ससुराल पक्ष के लोगों से आपकी अनबन हो सकती है। मन में अकेलापन और उदासी का भाव रहेगा। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

वृष

आज जॉब में वेतन बढ़ने की संभावना बन रही है। आज व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। दूर के रिश्तेदारों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मिथुन

आज शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। अचल संपत्ति की डील से आपको लाभ मिलेगा। कोई मनोवांछित कार्य पूरा हो सकता है। सेहत की परेशानियों का निदान होगा। कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत सुखदायक रहेगा।

कर्क

आज बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। नए काम को शुरू करने में भाग्य का सहयोग मिलेगा। छात्र उच्च शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में उधारी करने से आपको बचना चाहिये। समझदारी से आप समस्याओं का हल निकाल लेंगे।

सिंह

आज आपको कारोबार में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। भावुकता के कारण आपको धन लाभ हो सकता है। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। आज आपका स्वास्थ्य खराब रहने वाला है। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कन्या

आज आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। विदेशी स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के माध्यम से आपको लाभ प्राप्त होगा। पार्टनरशिप को लेकर आपको ध्यान देना पड़ेगा। प्रणय संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों के साथ आप काफी अच्छा समय बितायेंगे।

तुला

आज समाज में आपकी छवि का विकास होगा। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। सरकारी कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। घर से दूर जॉब करने वालों की आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

आज आपको अचानक धन लाभ मिलेगा। प्रोफेशनल मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। काम को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं। कानूनी मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार की परेशानियाँ दूर होंगी।

धनु

आज अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। शरीर में दर्द की शिकायत रहेगी। बेवजह की बातों पर ध्यान न दें। निकटवर्ती संबंधों में दरार आ सकती है। दोस्तों के साथ अनुभव बांटने का अवसर मिलेगा।

मकर

आज कार्यक्षेत्र में आपके विजन से लोग प्रभावित रहेंगे। आज आप स्वाध्याय को काफी समय दे सकते हैं। नई-नई जानकारियां जुटाने को लेकर प्रवृत्त रहेंगे। फोन से शुभ समाचार मिल सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है।

कुंभ

आज किसी जरूरी काम के लिए लोन लेना पड़ेगा। खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। घर पर ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। निजी रिश्तों में कुछ दूरी का अनुभव करेंगे। आपके जीवन में नया बदलाव आ सकता है।

मीन

आज कमीशन से आपको धन प्राप्त होगा। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिये आज का दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। सन्तान को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है।