Kanpur में राहुल बोले- मोदी ने अडानी को सौंपा देश का खजाना और आपसे कहते पकौड़ा बेचो, अखिलेश ने कहा- चौथा चरण करेगा BJP का बैलेंस खराब

राहुल गांधी और अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे

Kanpur में राहुल बोले- मोदी ने अडानी को सौंपा देश का खजाना और आपसे कहते पकौड़ा बेचो, अखिलेश ने कहा- चौथा चरण करेगा BJP का बैलेंस खराब

कानपुर, अमृत विचार। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव चुन्नीगंज स्थित जीआईसी मैदान में पहुंच गए हैं, जहां वह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आलोक मिश्रा के समर्थन में जनसभा कर रहे है। उधर, जनसभा को लेकर भारी भीड़ जुटी है।

राहुल अखिलेश (1)

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी दोनों मंच पर पहुंच चुके हैं। मंच पर दोनों नेताओं ने एक दूसरे से हाथ मिलाया।

राहुल अखिलेश 2

मंच पर संविधान रचयिता बाबा साहेब के चित्र को भेंट किया गया। अखिलेश और राहुल ने मंच से फोटो को दिखाया। सपा सुप्रीमो अखिलेश ने संबोधन के दौरान कहा कि हमारा पंडाल भरा है जहाँ छाया नहीं है वहां भी हमें भीड़ दिखा रही है। यह दिखा रहा है कि हमें बड़ी जीत मिलने जा रही है। यह गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में ही तय हो जायेगा कि अब गवर्नमेंट बदलने वाली है। 

भाजपा पर निशाना साधते हुए बोले कि ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी बीजेपी है। भाजपा ने 10 सालों में एक भी वादा पूरा नहीं किया। चुनाव का चौथा चरण भाजपा का बैलेंस खराब कर देगा। चार चरण बहुत हैं भाजपा का सफाया करने के लिए। कहा कि लोगों को जबरदस्ती वैकसीन लगवा दी। पूछा कि जो वैक्सीन शरीर में चली गई वह वैक्सीन कैसे वापस होगी?

जो लोग वैक्सीन का सर्टिफिकेट रखे हैं सुबह सर्टिफिकेट देखकर मायूस होता है। यह हमारी आपकी जान के पीछे पड़े हुए हैं। भारतीय संविधान के पीछे भी पड़े हुए हैं।
यहां का कटरा इंजन जो है वह डबल इंजन की सरकार से गायब है। होर्डिंग में केवल एक इंजन दिखाई दे रहा है वह भी गायब हो जाएगा। यह एक दूसरे के बीच बंटवारे में अपने लोगों को ही अब यह सब बुरा भला कहने लगे हैं। 

सरकार बनी तो अग्निवीर की परीक्षा और व्यवस्था हमेशा के लिए खत्म कर दी जाएगी। यह लोग लेबर कॉलोनी को भी हड़पना चाह रहे हैं। यह जो मेट्रो चल है यह समाजवादियों की देन है। हम कानपुर से काम पुर बनाएंगे। लोगों को काम देने पर काम करेंगे। हम लोग राजा रामपाल और आलोक मिश्रा का हाथ उठाकर बोले इनको जिताओ।

राहुल गांधी (1)

राहुल गांधी ने संबोधन शुरु कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें उत्तर प्रदेश में 50 सीटों से काम नहीं मिल रहे है। मीडिया पर कहा कि इनको बच्चे पालने है। यह कभी सच नहीं बोलेंगे। सारे प्रत्याशियों का नाम लेने के बाद भेजा वापस। कार्यकर्ताओ को बोला मेरे बब्बर शेरों आपमें बहुत जोश है। हम नरेंद्र मोदी के खिलाफ 3 साल से लड़ रहे है। नफरत के बाजार में हमने मोहब्बत की दुकान खोली। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हमने प्यार दिखाया। 4 जनू 2024 मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनेगे, यह बात लिख के ले लो। हमने जो मेहनत करनी थीं वो कर दिया।

हमें उत्तर प्रदेश में 50 सीटों से काम नहीं मिल रहे हैमीडिया पर कहा कि इनको बच्चे पालने है। यह कभी सच नहीं बोलेंगे। यह सब बोलते है गुड बाय थैंक यू। आप मैनचेस्टर कहलाए जाते थे। आप कानपुर वालों में वह क्षमता है। मेड इन कानपुर के सामने मैड इन चाइना नहीं टिक सकता है। अडानी और अम्बानी को बनाने के लिए गलत जीएसटी लगाई, सारे खत्म किया नरेंद्र मोदी ने ख़त्म किया। नोटबंदी से सारे बिजनेस ख़त्म किया। 16 लाख करोड़ रुपया अडानी का माफ़ किया।

कानपुर के लोगों और देश के व्यापारियों का कितना माफ़ किया। डिफेंस इंद्रस्ट्री दे डाली, थाली बजाओ, कहते है। गंगा में लाशो के ढ़ेर लगे थे। कोविड के समय कोविड वैक्सीन वालो से चंदा लिया। आप मर रहे थे। तो कहा कि थाली बजाओ मोबाइल कि लाइट जलाओ। टेम्पो में भेजो मुझे उसको कैसे मालिम कि अडानी टेम्पो में पैसा भेजता है।
अडानी और अंबानी काला धन देते है तो सीबीआई और ईडी से जांच क्यों नहीं कराई। क्यों कि वाह आपके मित्र है। 10 साल नाम नहीं लिया। अब कांपते हुए उनका नाम ले रहे हैं। हार मान ली पीएम मोदी ने।

नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान का प्रधानमंत्री मंत्री नहीं बन सकते। हमें मैड इन चाइना का मुकाबला करना है। आप इसका मुकाबला कर सकते हो। अडानी वाली जीएसती 5 अलग अलग टैक्स सबको बदलने जा रहे हैं।एक टैक्स करने जा रहे है। किसानो और मजदूरों को फायदे वाला तक लगाएंगे, अडानी और अंबानी के लिए बैंक के दरवाजे खोले हैं।

हमारी सरकार आयी तो गरीबो के लिए बैंक में लाल कालीन बनेगी। मोबाइल फ़ोन को देखे मैड इन कानपुर। लिखा हो। मैं यह चाहता हूं, आज चाइना कि मदद कि जा रही है। हिंदुस्तान के युवाओ को फायदा हो हम चाहते है। मैं आपसे कहना चाहता हूँ कि जॉब करने के बाद महिलाये घर में काम करती है वह 16 घंटे काम करती है हम महालक्मी योजना ला रहे हैं हम करोडो लखपति बनाने जा रहे हैं। हम एक लाख रुपये सीधे बैंक अकॉउंट में महिलाओ को देंगें। 1 तारीख को पैसा देंगें।

मोदी अडानी और अम्बानी को दे हम महिलाओ को देंगें। मनरेगा को दिया तो कहा कि किसानों को बिगाड़ रहे हैं। यह अम्बानी अडानी को देते हैं। कहते है विकास हो रहा है। टकाटक टकाटक टकाटक 1 तारीख लो पैसा देंगें। नौकरी पक्की। सरकारी अस्पताल एक साल कि नौकरी पक्की मिलेगी। बेरोजगारी कि दीवार को हटा देंगें
आपसे मोदी कहते हैं कि पकोड़ा बनाओ। नाले से गैस निकालो।

राम मंदिर का उद्घाटन किया अमिताभ बच्चन को अडानी टाटा अम्बानी देखा। किसान आदिवासी गरीब नहीं दिखा। रक्षत्रवादी से कहा कि यहां ना आना। चेहरा ना दिखाना। राम मंदिर क्यों नहीं भेजा हमने सवाल उठाया तो स्पेशल जीत से भेजा। राष्ट्रपति का चेहरा राम मंदिर में नहीं दिखा। यह तो अरबपतियों का हिंदुस्तान है। हम ऐसा हिन्दुस्तान नहीं चाहते है। किसानो को मोदी जी ने बुरी तरह मारा है। ठेकेदारी प्रथा हम ख़त्म करने जा रगे गई। हम परमामेंट नौकरी देंगें।

संविधान कि कॉपी दिखाकर कहा कि जो भी कुछ आज तक हमें मिला इस किताब ने दिया। संविधान कि कॉपी दिखाकर कहा कि जो भी कुछ आज तक हमें मिला इस किताब ने दिया। यह किताब आपका भविष्य है। मोदी जी इसे फाड़कर फेंकना कहते हैं। किसी दम नहीं कि इस किताब को छू कर दिखा दे।

यहां हजारों बब्बर शेर एक साथ खड़े है। बीजेपी का शिकार करने निकालेंगे। अडानी कि सरकार हटानी है। नफरत के बाजार में मोहब्बत कि दुकान खोलनी है। इसी तरह राहुल गांधी का संबोधन समाप्त हो गया।

भारी भीड़

जनसभा में भारी भीड़ मौजूद है। उनको देखने के लिए लोगों दूर-दराज से लोग आए है। 

महिलाएं 22

बजरिया में राहुल गांधी का विरोध कर रही बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं को सड़क से हटने के लिए कहने पर एसीपी से बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए। बजरिया से जरीब चौकी चौराहा जाने वाली सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन कर रहे। भाजपा पार्षद आलोक मिश्रा, कौशलपूरी मंडल से अभिमन्यु गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद है। इस पर सलिल विशनोई मौके पर पहुंचे उन्होंने कहा कि एसीपी माफी मांगे। वहीं, दूसरी ओर बजरंग दल के कार्यकर्ता कृष्णा तिवारी को पुलिस ने नजरबंद किया।

यह भी पढ़ें- Kanpur पहुंचे राहुल गांधी और अखिलेश यादव...इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी आलोक मिश्रा के समर्थन में कर रहे जनसभा