कासगंज: सदाशिव हॉस्पिटल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, मृत्यु का कारण पूछने पर डॉ ने की अभद्रता

कासगंज: सदाशिव हॉस्पिटल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप, मृत्यु का कारण पूछने पर डॉ ने की अभद्रता

कासगंज,अमृत विचार। अमांपुर रोड स्थित सदाशिव हांस्पिटल में एक रिटायर्ड कर्मचारी के परिजनो ने जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि हॉस्पिटल संचालक ने नाजायज पैसा लेकर गलत इलाज कर दिया। तबियत ज्यादा खराब होने पर आगरा रेफर कर दिया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। 

एटा जनपद के निवासी रुपराम राजपूत ने बताया कासगंज के राजपुरा निवासी चंदन सिंह, जो रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी है। और वो सगे बहनोई है। बीते दिन मंडी पुलिया के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। उन्हें घायल अवस्था में सदाशिव हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया था। जहां चिकित्सको ने 20 हजार रुपये जमा करा लिए। 

उसके बाद इलाज कराना शुरु कर दिया। इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी तबियत और खराब हो गई। बाद में डा, सुनील राजपूत ने आगरा रेफर कर दिया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। डा, सुनील से जानकारी करने पहुंचे, तो उन्होंने अभद्रता कर दी। जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। बाद में शव रख कर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने परिजनो को समझा बुझा कर मामले को रफा दफा कर दिया। परिजन शव को उठाकर गांव की ओर लेकर रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें- कासगंज: मतदान के बाद आंकड़ेबाजी के साथ ही सट्टेबाजी भी तेज, जातिगत आंकड़ों को जीत हार का आधार बना रहे हैं गणितज्ञ