बहराइच: कृषि विज्ञान केंद्र का कुलपति ने किया निरीक्षण, बोले-कृषि योजनाओं का लाभ उठाएं किसान

बहराइच: कृषि विज्ञान केंद्र का कुलपति ने किया निरीक्षण, बोले-कृषि योजनाओं का लाभ उठाएं किसान

बहराइच, अमृत विचार। शहर के कृषि विज्ञान केंद्र प्रथम का अयोध्या कुमारगंज के कुलपति डा.बिजेंद्र सिंह निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र में आए किसानों से वार्ता कर बेहतर कृषि कार्य के लिए प्रेरित किया। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के उप महानिदेशक (कृषि शिक्षा) डॉ. आरसी अग्रवाल के साथ अपर निदेशक प्रसार डॉ. RR सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच प्रथम का भ्रमण किया। केंद्र पर संचालित सभी परियोजनाओ के बारे में  केंद्र के प्रभारी अधिकारी डा. शैलेंद्र सिंह से जानकारी ली।

साथ ही जिले के प्रगतिशील कृषक जियाउल्हाक, विवेक तिवारी माया देवी, जगन्नाथमौर्य, मौजी राम, पार्वती देवी से कुलपति ने खेती के अनुभव के बारे में विस्तृत चर्चा की। साथ ही किसानों को बागवानी से संबंधित उच्च प्रशिक्षण के लिए विश्व विद्यालय आने के लिए आमंत्रित भी किया। केंद्र के सभी वैज्ञानिको को दिशा निर्देश दिए कि जिले के किसानों के हित में अधिक से अधिक कार्य करे। साथ ही किसानों को नवीनतम प्रजातियों के बीज एवं पौध उपलब्ध कराये।

उपमहानिदेशक  ने सभी वैज्ञानिको को निर्देश दिया की ग्रामीण अंचल के बच्चो को कृषि शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करे। अपर निदेशक प्रसार ने सभी वैज्ञानिको को निर्देश दिया की जिले के जिन प्रगतिशील किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है। उनकी सफलता की कहानी तैयार करे और उन किसानों को प्रदेश और देश स्तर पर सम्मानित कराने का भी कार्य करे। इस कार्यक्रम में 25-30 किसानों ने सहभागिता की।

ये भी पढ़े: CISCE 10वीं, 12वीं 2024 का परिणाम हुआ जारी, लिंक पर जाकर ऐसे करें चेक