मोदी और योगी सरकार गरीबों की हितैषी: करुणाकर पांडेय

मोदी और योगी सरकार गरीबों की हितैषी: करुणाकर पांडेय

पूराबाजार, अयोध्या, अमृत विचार। विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा करने के साथ देश में गरीबों के लिए तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं लागू करके यह साबित कर दिया कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ही गरीबों की हितैषी है। यह विचार भाजपा नेता व पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने पूरा ब्लॉक के अंजना गांव में कप्तान पांडेय के आवास पर आयोजित चौपाल में व्यक्त किए। 

कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष यह बात अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण हुआ है जो अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं लागू किया जिसका असर अब दिखाई दे रहा है।

अध्यक्षता पूरा मंडल चुनाव सह संयोजक नंद कुमार सिंह व संचालन आशुतोष पांडेय ने किया। पूर्व महामंत्री शारदा यादव, राष्ट्रीय लोकदल के राम शंकर वर्मा, प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह अंकुर सूर्यवंशी, पूर्व प्रधान योगेश कुमार मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संतोष पांडेय, सदानंद पांडेय, बेचू लाल ज्ञान, रमेश वर्मा, प्रधान राजन पाण्डेय, शोभाराम वर्मा, आनंद सिंह पिंटू, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अमेठी से प्रियंका का बड़ा हमला, कहा- हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे, आप जिताएंगे...

ताजा समाचार