प्रतापगढ़: मदद के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़: मदद के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़, अमृत विचार। अपने बेटे के साथ बाइक से घर जा  रही महिला के साथ मदद के  बहाने तीन युवकों ने शनिवार देर शाम दुष्कर्म किया। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रविवार को कोतवाली देहात पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

मानधाता थाना क्षेत्र की की एक महिला अपने 17 साल के बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर शहर से घर जा रही थी। रास्ते मे बड़नपुर गांव के पास बाइक खराब हो गई। मां-बेटे बाइक के साथ पैदल जाने लगे। आरोप है कि चौबेपुर मानधाता के शाहिद अली पुत्र हबीब उल्ला, मो. जाकिर पुत्र अब्दुल खालिक व एक अज्ञात व्यक्ति दो बाइक से पहुंचे और महिला को घर छोड़ने की बात कह कर बाइक पर बैठा कर चल दिए।

एक घंटे बाद महिला ने बेटे को फोन करके घटनास्थल पर बुलाया। कहा कि रास्ते मे शोहदों ने उसकी आबरू बारी-बारी से लूटी है। शोर मचाने पर शोहदे महिला की पिटाई  कर भाग निकले। मामले में पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों सहित तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। 

रविवार को  चौकी प्रभारी कटरा मेदनीगंज मृत्युंजय पांडेय ने सिपाहियों के साथ दोनों नामजद आरोपियों को रामपुर मुस्तर्का से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ कोतवाली देहात विनीत उपाध्याय ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

पीड़िता का पति भी दुष्कर्म के आरोप में जा चुका है जेल

शनिवार की देर शाम पीड़ित महिला अपने बेटे के साथ जिला मुख्यालय से अपने घर जा रही थी। बेटे का आरोप है कि महिला के साथ तीन युवकों ने मददगार बनकर सामूहिक दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपितों को जेल भेज दिया। इधर एक बात की चर्चा रही कि पीड़ित महिला का पति भी बीते वर्ष दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है।

आरोपियों के घर वालों ने लगाई न्याय की गुहार

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाये जाने की मांग की है। आरोपी शाहिद के पिता ने बताया कि पीड़िता के पति के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया हूँ। दुष्कर्म के केस में भी वह जेल जा चुका है। राजनीतिक रंजिश में जबरन गलत तरीके से फंसाया गया है। पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाये जाने की मांग करता हूँ।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर: खारा के जंगल में लगी आग, काफी नुकसान, साधु की कुटिया भी जली

 

ताजा समाचार