24 अप्रैल को हुआ था सचिन तेंदुलकर का जन्म, जानिए प्रमुख घटनाएं

24 अप्रैल को हुआ था सचिन तेंदुलकर का जन्म, जानिए प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।

दुनिया के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर ने बहुत छोटी उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और एक समय सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज था। वह देश के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। देश-दुनिया के इतिहास में 24 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :

1877 : रूस ने ऑटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 

1898 : स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 

1920 : पोलैंड की सेना ने यूक्रेन पर हमला किया। 

1954 : ब्रिटिश सरकार ने कीनिया के विद्रोहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। 

1954 : ऑस्ट्रेलिया और तत्कालीन सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किए। 

1960 : दक्षिण पर्शिया में आए भीषण भूकंप में 500 लोगों की मौत। 

1967 : तत्कालीन सोवियत संघ के अंतरिक्ष यात्री व्लादिमीर कोमारोव एक अंतरिक्ष अभियान के दौरान दम तोड़ने वाले पहले व्यक्ति थे। पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करने के कुछ देर बाद उनके अंतरिक्ष यान के पैराशूट के तार उलझ गए और वह कई मील की ऊंचाई से धरती पर आ गिरे। 

1973 : ‘भारत रत्न’ से अलंकृत ‘मास्टर ब्लास्टर’ सचिन रमेश तेंदुलकर का मुंबई में जन्म। 

1974 : प्रख्यात हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन। 1975 : जैन धर्म के अनुयायियों ने भगवान महावीर के निर्वाण की 2500वीं जयंती मनाई। 

2011 : आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन।

 2013 : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत। 

ताजा समाचार

लखनऊ: तेज रफ्तार इनोवा कार ने वैन में मारी टक्कर, ड्राइवर सहित आधा दर्जन घायल
IPL 2024 : यश दयाल ने रिंकू सिंह के 'रैपिडफायर' की कड़वी यादों को एक ओवर में धोया, RCB को दिलाई प्लेऑफ में जगह
लखनऊ: अपने Sex से खुश न होने वाले महिला और पुरुष होते हैं जेंडर डिस्फोरिया के शिकार, ऐसे लोगों पर ना डालें दबाव
UP: जनसभा में उमड़ रही भीड़ आपकी मेहनत कि दे रही गवाही, जनसभा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल से कही
मध्य प्रदेश में दलित दंपत्ति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई...10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
Kanpur Crime: युवक की हत्या कर गंगा में फेंका था शव...तीन के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की